कुकिंग के पैशन को बिजनेस में तब्दील करने का यही है सही वक्त, ऑन लाइन कुकिंग क्लास से भी हो सकती है अच्छी कमाई
कोरोनावायरस संकट ने रेस्टोरेंट्स के लिए नई चुनौतियां पैदा कर दी हैं। हालांकि, इससे घरेलू महिलाओं के लिए बेहतरीन अवसर भी सामने आए हैं। खासकर उन महिलाओं के लिए जिनके लिए खाना पकाना एक पैशन की तरह है। पिछले एक दशक में देशभर में कई रेस्टोरेंट चैनखुलने से भारतीयों के बीच अलग-अलग तरह के खाने की पसंद डेवलप हुई है। लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग घरों में रोज एक जैसा खाना खाकर थकने लगे हैं। कोरोना संक्रमण के खतरे के कारण लोग इस समय रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करने से भी डर रहे हैं। सफाई और हाइजीन इन दिनों सबकी सोच में शामिल है। हाउस आंत्रप्रेन्योर आशिका जैन के टिप्स 1. कोराना काल में घरेलू महिलाएं कुकिंग के अपने पैशन को एक बिजनेस में तब्दील कर सकती हैं। विशेष प्रकार का खाना बनाने से लेकर ऑनलाइन कुकिंग क्लास लेने तक इस समय फूड इंडस्ट्री में कई बड़े मौके मौजूद हैं। 2. स्टूडेंट्स या अकेले रहने वाले युवाओं के लिए टिफिन सर्विस का बिजनेस लंबे समय से महिलाओं के लिए आकर्षक बिजनेस विकल्प रहा है। इनके अलावा वे अब मौखिक पब्लिसिटी के दम पर विशेष तरह काखाना बनाकर उसके लिए मार्केट तैयार कर सकती हैं...