Posts

Showing posts with the label https://www.bhaskar.com/ आदित्य तिवारी

सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर सुदाम शैलार से जानें क्रॉलिंग, ग्रेपलिंग और डक वॉकिंग जैसे महिलाओं की पसंद बनने वाले नए वर्कआउट के बारे में जो लॉकडाउन में डेली एक्सरसाइज का हिस्सा बने

Image
महिलाओं को पसंद आने वाले वर्कआउट का रूप बदल रहा है। स्क्वाट, लंजेस, बैंड एक्सरसाइज , ट्विस्ट, पुश अप्स और पुल अप्स पर आधारित कुछ नए वर्कआउट का ट्रेंड लॉकडाउन के दौरान और इसके बाद भी जारी है। इनसे न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक सक्रियता भी बढ़ती है। वर्कआउट के नए तरीकों और वेरिएशन के बारे में बता रहे हैं सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर सुदाम शैलार। कम समय में पूरा फायदा फिट रहने के लिए नए-नए वर्कआउट को पसंद करने वाली महिलाओं के बीच जो एक्सरसाइज पॉपुलर हैं, उनमें क्रॉलिंग, ग्रेपिलंग और डक वॉकिंग शामिल हैं। दरअसल क्रॉलिंग एक ऐसा वर्कआउट है जो जंपिंग, रनिंग, क्लाइंबिंग और हैंगिंग की तरह ही पसंद किया जाता है। इसी तरह ग्रेपलिंग और डक वॉकिंग के लिए आपको ज्यादा समय निकालने की जरूरत नहीं पड़ती।दिन में अगर आपके पास 10 मिनिट का भी समय है तो इस वर्कआउट को करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सेल्फ डिफेंस के लिए फायदेमंद क्रॉलिंग से लेकर डक वॉकिंग और लियोपार्ड क्रॉलिंग तक इन एक्सरसाइज को करने से शरीर के हर हिस्से को फायदा होता है। जो महिलाएं नियमित रूप से इन वर्कआउट को करती हैं, उनकी मसल्स मजबूत होती हैं...