Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:11PM

अमेरिका की टायरा पैटरसन ने बेगुनाह होते हुए 23 साल जेल में गुजारे, अब आर्ट स्कूल ने दी मानद उपाधि

Image
अमेरिका में 23 साल जेल में गुजारने के बाद टायरा पैटरसन नाम की महिला की कहानी लोगों के दिलों को छू रही है। 45 साल की टायरा के अनुसार वह निर्दोष थीं। सजा पूरी करने के बाद वह तीन साल पहले जेल से बाहर आई है। अब अपनी बेगुनाही साबित करने के साथ ही वह विधिक मामलों में सलाह दे रही हैं और लोगों को जागरूक कर रही हैं। हाल ही में सिनसिनाटी के एक आर्ट स्कूल ने टायरा को कला में मानद उपाधि से सम्मानित किया है। टायरा जब 19 साल की थी, तब उनके पड़ोस में एक अपार्टमेंट में हुई चोरी और हत्या के मामले में उन्हें मुजरिम करार दिया गया था। टायरा कहती हैं कि बेघर होने की वजह से 11 साल की उम्र में उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा था। वह जब जेल में पहुंची, तो जिंदगी से निराश थीं। उन्हें लिखना-पढ़ना तक नहीं आता था। लेकिन फिर उन्होंने जेल में ही पढ़ाई शुरू कर दी। जेल में चित्रकारी सीखी और पेंटिंग्स भी बनाई। वह कहती हैं कि खुद को व्यस्त रखकर ही वह मानसिक रूप से मजबूत रह सकीं। जेल में रहते हुए वह अधिकृत जीईडी प्रशिक्षक (जनरल एजुकेशन डेवलपमेंट) बनीं और पैरालीगल मामलों का प्रशिक्षण पूरा किया। इस दौरान उन्होंने स्टीम इंजीनियर का...

वीरलक्ष्मी बनी भारत की पहली वुमन एंबुलेंस ड्राइवर, वे कहती हैं ''मैं ये काम सिर्फ पैसा कमाने के लिए नहीं बल्कि लोगों की मदद के लिए करना चाहती हूं''

Image
मेल डोमिनेटेड कहे जाने वाले हर क्षेत्र में महिलाएं अपने कदम बढ़ा रही हैं। वे अपने रास्ते की तमाम रूकावटों को तोड़कर सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक उदाहरण तमिलनाडु में एक महिला की एंबुलेंस चालक के रूप में नियुक्ति के रूप में देखा जा रहा है। यहां एम वीरलक्ष्मी नाम की एक महिला देश में पहली एंबुलेंस ड्राइवर बनी है। मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने राज्य में आपात सेवा मजबूत करने के लिए 118 एंबुलेंसों को हरी झंडी दिखाई। इन्हीं में से एक 108 एंबुलेंस में ड्राइवर के तौर पर एम वीरलक्ष्मी की नियुक्ति हुई है। वीरलक्ष्मी की उम्र 30 साल है। वे दो बच्चों की मां हैं। इससे पहले वे कैब ड्राइवर थीं। वीरलक्ष्मी कहती है ''जब मुझे इस नौकरी के बारे में पता चला तो मैंने आवेदन दिया। मुझे उम्मीद थी कि मेरा चयन हो जाएगा। ऐसा ही हुआ भी। मुझे बाद में पता चला कि मैं देश की पहली महिला एंबुलेंस ड्राइवर हूं''। एक ड्राइवर होने के नाते वीरलक्ष्मी को सड़क से कभी डर नहीं लगता। वे कहती हैं - पैसे कमाने के लिए तो दूसरे काम भी किए जा सकते हैं। लेकिन मैंने ये काम दूसरों की सेवा करने के लिए चुना है। मैं इस काम के ...

आज ही के दिन देश की पहली महिला मरीन इंजीनियर बनी थीं सोनाली बैनर्जी, इस तरह पूरा किया बचपन से देखा हुआ जहाज पर काम करने का सपना

Image
मरीन इंजीनियर का कार्य जहाज की मरम्मत करना और उसकी देख-रेख करना होता है। आजकल के आधुनिक जहाज नवीनतम तकनीक और उपकरणों का प्रयोग करते हैं। समुद्री इंजीनियर को इन नवीनतम उपकरणों को समझना होता है। उसे इन उपकरणों को चलाना और मरम्मत करना आना चाहिये। सोनाली का जन्म इलाहबाद में हुआ। वे बचपन से ही समंदर और जहाजों से आकर्षित होती थीं। तभी से वे सारी दुनिया की सैर करना चाहती थीं। लेकिन मरीन इंजीनियर बनने की प्रेरणा उसे अपने अंकल से मिली। सोनाली के चाचा नौसेना में थे, जिनसे बात करके वह भी जहाजों पर रहकर काम करने के बारे में सोचा करती थीं। उनका यही ख्वाब उस वक्त सच हुआ जब उसने 1995 में IIT का एंट्रेंस एक्जाम पास किया और मरीन इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। मरीन इंजीरियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट, तरतला, कोलकाता। सोनाली के इस क्षेत्र को अपना करिअर चुनने से उनके पिता भी नाराज थे। लेकिन सोनाली ने जो सोचा, वो करके दिखाया। हालांकि सोनाली के लिए पुरुषों के क्षेत्र में काम करना इतना आसान नहीं रहा। यहां तक कि उनके साथ पढ़ने वाले कई लड़के भी उनका हौसला कम करने की कोशिश करते थे। लेकिन उनके टीचर्स ने उन्हें हमे...

लॉकडाउन में वेकेशन की यादें ताजा करने के लिए आइसलैंड केक बना नया फूड ट्रेंड, इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहीं इसकी यूनिक डिजाइन

Image
कोरोना काल के शुरू होने से पहले साल का ऐसा कोई महीना नहीं होता था जब लोग घूमने-फिरने की प्लानिंग करते नजर नहीं आते थे। लेकिन इस महामारी के डर से घूमने जाना तो दूर बल्कि घर से निकलने के पहले भी लोग कई बार सोचने लगे हैं। ऐसे हालातों में पिछले वेकेशन की यादें ताजा करने के लिए लोग लाइसलैंड केक बना रहे हैं। बेहद खूबसूरत दिखने वाले ये केक साधारण केक से ज्यादा टेस्टी भी हैं। इंस्टाग्राम पर इन दिनों इस तरह के केक के कई फोटो वायरल हो रहे हैं। इन केक्स को बनाने का श्रेय रूस की प्रसिद्ध बेकर अन्ना फिलोटवा को जाता है। उन्होंने अपनी अब तक की थाइलैंड, फिनलैंड, फ्रेंच पोलिनेशिया और केरेबियन ट्रिप से इंस्पिरेशन लेकर ये केक बनाए हैं। वे इसे अब तक बनाए गए सभी केक में सबसे जटिल मानती हैं। इन केक की बढ़ती मांग को देखते हुए अन्य बेकर्स भी इसे बना रहे हैं। इन केक का शेप सिलिंड्रिकल है। इसे देखते ही समुद्र की याद आने लगती है। इस पर डिटेलिंग द्वारा कहीं जहाज तो कहीं पेड़-पौधों को बनाया गया है। इसे बनाने में वैनीला क्रीम के साथ कई चॉकलेट लेयर का उपयोग किया जाता है। इसमें नीले समुद्र को दिखाने के लिए जैली ...