मदुरैई के एक चाय बेचने वाले की कहानी, प्लास्टिक वेस्ट से बचने के लिए ग्राहकों को बिस्किट से बने कप में सर्व करते हैं चाय
इसमें कोई शक नहीं कि हम इंडियंस के पास हर चीज की जुगाड़ है। वो भी तब जब प्रकृति को बचाने का प्रयास हम सभी के लिए जरूरी हो गया है। ऐसे में प्लास्टिक वेस्ट से बचने का प्रयास किस तरह से किया जा सकता है, ये सभी को सीखना चाहिए। इसी कड़ी में मदुरैई के एक चाय बेचने वाले की पहल सराहनीय है। इस टी सेलर ने चाय सर्व करने के लिए बिस्किट से कप का इस्तेमाल किया है। मदुरैई की वेस्ट स्ट्रीट में स्थित ये चाय की दुकान तरह-तरह की चाय ग्राहकों को सर्व करती है। चाय देने के लिए प्लेन से लेकर चॉकलेट फ्लेवर वाले कपों की वैरायटी इस दुकान में देखी जा सकती है। इन कपों में चाय पीना ग्राहकों को खूब पसंद आता है। इस चाय को लोगों के बीच कितना पसंद किया जाता है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां रोज 500 कप की खपत होती है। इस टी स्टॉल के मालिक विवेक सबापथी हैं। विवेक कहते हैं मेरी दुकान पर हमेशा ग्राहकों को बहुत भीड़ होती है। बिस्किट कप में चाय पीता एक ग्राहक। उनकी एक कप चाय की कीमत 20 रुपए होती है। वे अपने ग्राहकों को बिस्किट वाले कप में चाय देते हैं। चाय पीने के बाद लोग ये कप भी खा लेते हैं। जनवरी...