Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:42PM

68 वर्षीय वेन के घर में 1,300 डॉगी, 100 बिल्लियां और 4 घोड़े हैं, वे इनके लिए 500 किलो चावल और सब्जियां भी खुद बनाती हैं

Image
68 वर्षीय वेन झूनहोंग पिछले दो दशकों से चीन में कई जानवरों की देखभाल में लगी हुई हैं। उनके घर में 1,300 डॉगी, 100 बिल्लियां और 4 घोड़े हैं। 25 साल पहले जब वेन ने अपने पहले डॉगी को एडॉप्ट किया था तब उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वे इतने सारे जानवरों की देखभाल करेंगी। एनिमल लवर वेन इतने जानवरों के लिए खाना भी खुद ही बनाती हैं। वे हर रोज सुबह 4 बजे उठ कर इन जानवरों के लिए 500 किलो चावल, सब्जियां और मीट बनाती हैं। वे इस बात का भी खास ख्याल रखती हैं कि सभी जानवरों की सेहत अच्छी रहे और वे एक दूसरे से न लड़ें। वेन कहती हैं - ''कुछ लोगों को लगता है कि मैं पागल हूं। लेकिन इन डॉगीज की देखरेख करना भी तो जरूरी है। ये धरती सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी बनी है''। वेन सबसे ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स का साथ पसंद करती हैं। वे ये जानती हैं कि गलियों में घूमने वाले डॉग्स कई दिक्कतों का सामना करते हैं। कई बार वे गाड़ी के सामने आने से भी मर जाते हैं। वेन अपने घर में इतने सारे जानवरों को रखने के लिए जगह की कमी महसूस करती हैं। जिस घर में वे रहती है, उस पर उन्होंने ...

शारजाह का एक रेस्टोरेंट जरूरतमंदों को रोज दे रहा है मुफ्त खाना, बचा खाना फेंकने के बजाय गरीबों को देना मानते हैं खाने का सही इस्तेमाल करना

Image
दुबई के एक रेस्टोरेंट में काम करने वाले स्टाफ को रोजाना रात के समय जरूरतमंदों के लिए फूड पैकेट पैक करते हुए देखा जा सकता है। वे इन पैकेट्स में दाल, बिरयानी और चिकन करी पैक करते हैं। ये इंडियन रेस्टोरेंट शारजाह में स्थित है। जब रात में यहां स्थित आसपास के अन्य रेस्टोरेंट बंद हो जाते हैं तो भी यह बिरयानी स्पॉट गरीबों को खाना देने के लिए खुला रहता है। यहां काम करने वाला स्टाफ रात में कस्टमर के जाने के बाद किचन में बचा बाकी खाना पैक करके गरीबों में बांट देते हैं। रात को दस बजे से पहले यहा आकर कोई भी जरूरतमंद इनसे ये खाना मुफ्त में ले सकता है। इस रेस्टोरेंट के मालिक मोहम्मद शुजात अली ने बताया कि कोरोना काल की वजह से ऐसे कई लोग हैं जो इस वक्त बेरोजगार हैं या कम सैलेरी में अपना घर चला रहे हैं। इन लोगों के पास खाने के लिए भी कुछ नहीं होता। ऐसे वक्त रेस्टोरेंट में बचा हुआ खाना फेंकने से अच्छा है कि उसे गरीबों में बांट दिया जाए। इन दिनों शारजाह में कई लोगों के छोटे-मोटे काम बंद पड़े हैं। ऐसे में अली और उनकी बीवी ने जरूरतमंदों की मदद के लिए ये तरीका खोजा। ये रेस्टोरेंट खोलने से पहले अली मैकेनि...