68 वर्षीय वेन के घर में 1,300 डॉगी, 100 बिल्लियां और 4 घोड़े हैं, वे इनके लिए 500 किलो चावल और सब्जियां भी खुद बनाती हैं

68 वर्षीय वेन झूनहोंग पिछले दो दशकों से चीन में कई जानवरों की देखभाल में लगी हुई हैं। उनके घर में 1,300 डॉगी, 100 बिल्लियां और 4 घोड़े हैं। 25 साल पहले जब वेन ने अपने पहले डॉगी को एडॉप्ट किया था तब उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन वे इतने सारे जानवरों की देखभाल करेंगी। एनिमल लवर वेन इतने जानवरों के लिए खाना भी खुद ही बनाती हैं।

वे हर रोज सुबह 4 बजे उठ कर इन जानवरों के लिए 500 किलो चावल, सब्जियां और मीट बनाती हैं। वे इस बात का भी खास ख्याल रखती हैं कि सभी जानवरों की सेहत अच्छी रहे और वे एक दूसरे से न लड़ें। वेन कहती हैं - ''कुछ लोगों को लगता है कि मैं पागल हूं। लेकिन इन डॉगीज की देखरेख करना भी तो जरूरी है। ये धरती सिर्फ इंसानों के लिए ही नहीं बल्कि जानवरों के लिए भी बनी है''। वेन सबसे ज्यादा स्ट्रीट डॉग्स का साथ पसंद करती हैं।

वे ये जानती हैं कि गलियों में घूमने वाले डॉग्स कई दिक्कतों का सामना करते हैं। कई बार वे गाड़ी के सामने आने से भी मर जाते हैं। वेन अपने घर में इतने सारे जानवरों को रखने के लिए जगह की कमी महसूस करती हैं। जिस घर में वे रहती है, उस पर उन्होंने लोन ले रखा है। वेन ने इन पेट्स की देखरेख के लिए छ: वॉलंटियर्स रख रखे हैं।

इन जानवरों के अलावा उनके पास कई खरगोश और पक्षी भी हैं। सोशल मीडिया पर जब कुछ लोग उनसे यह कहते हैं कि उन्होंने डॉग्स को इस तरह पिंजरे में क्यो रख रखा है तो वह कहती हैं अगर मैं उन्हें पिंजरे में अलग-अलग न रखूं तो वे एक-दूसरे से लड़ने लगते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the house of 68-year-old Wen Xunhong of China, 1,300 dog, 100 cats and 4 horses live, she also makes 500 kg of rice and vegetables for them.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LHwhO5

https://ift.tt/34ePtce

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी