Posts

Showing posts with the label 1733 January 09

इस मौसम में पिएं लौंग की चाय, सिर्फ दो मिनट में होगी तैयार, ग्रीन टी और केसर मिलाकर बनाया गया कहवा शहद डाल सर्व करें

Image
कड़कड़ाती ठंड में बॉडी को गर्म रखने के लिए सिर्फ चाय या कॉफी ही नहीं बल्कि आसानी से बनने वाले कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पिएं। इससे शरीर को गर्माहट मिलेगी और इस मौसम में होने वाले इंफेक्शन दूर होंगे। यहां जानिए चार ड्रिंक्स की रेसिपी और उससे होने वाले फायदों के बारे में। हल्दी वाला दूध दूध को उबाल लें फिर इसमें थोड़ी सी काली मिर्च व हल्दी मिला लें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और गुनगुना करके पिएं। इसके फायदे : इसमें अमीनो एसिड होता है जिससे नींद अच्छी आती है। इस ड्रिंक में मौजूद कैल्शियम ज्वॉइंट पेन से बचाने में इफेक्टिव है। लौंग की चाय एक कप पानी में दो लौंग और चायपत्ती डालकर इसे उबाल लें। अच्छी तरह उबल जाने पर इसे छान लें और पिएं। इसके फायदे : लौंग की चाय में मैग्नीशियम होता है। इससे बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है। सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। इसमें फाइबर्स होते हैं। इससे डाइजेशन ठीक रहता है। कब्ज जैसी पेट की प्रॉब्लम दूर होती है। कहवा पानी उबालकर उसमें इलायची, लौंग, दालचीनी मिलाएं। कुछ देर उबल जाने के बाद इसमें ग्रीन टी और केसर मिलाएं। एक मिनट बाद गैस बंद कर दें। अब इसे छान लें। ...

छत्तीसगढ़ के चंदू ने एक ही विवाह मंडप में की दो दुल्हनों से शादी, उसने बताया मेरी दोनों पत्नी मुझसे प्यार करती हैं, मैं उन्हें कभी धोखा नहीं दूंगा

Image
बस्तर जिले के टिकरालोहंगा में रहने वाले एक युवक ने एक ही मंडप में दो लड़कियों से शादी की। इस युवक का नाम चंदू मौर्य है। उसने 3 जनवरी को शादी रचाई। इसकी दोनों पत्नियों के नाम हसीना बघेल और सुंदरी कश्यप है। जब चंदू से इस शादी के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि वे दोनों मुझसे प्यार करती है। मैं उन्हें कभी धोखा नहीं दूंगा। चंदू ने अग्नि को साक्षी मानकर दोनों के साथ सात फेरे लिए। शादी के निमंत्रण पत्र में दो वधुओं के नाम छपवाए। चंदू एक किसान है। उसे पहले करंजी की हसीना बघेल और उसके बाद एरंडवाल की सुंदरी से प्यार हुआ। इन तीनीं को आपस में एक दूसरे के प्रेम संबंधों के बारे में पहले से पता था। इनके परिवार वाले भी इस रिश्ते के बारे में पहले से जानते थे। जब चंदू के घर में शादी की बात चलने लगी तो उसने दोनों लड़कियों से शादी करने की इच्छा व्यक्त की। वह दोनों में से किसी को भी छोड़ना नहीं चाहता था। चंदू की मर्जी को देखते हुए घर वालों ने इस रिश्ते के लिए हां कर दी। चंदू ने एक ही मंडप में दोनों लड़कियों के साथ शादी की और मेहमानों के लिए खाने का प्रबंध भी किया। स्टेज पर दो दुल्हनों के बीच में चंदू क...

मेरठ की रंजना अग्रवाल अपने परिवार के साथ किराए के मकान में करती हैं गुजारा, ट्रांसजेंडर्स को घर दिलाने के लिए बेच डाले अपने गहने

Image
रंजना अग्रवाल पिछले पांच सालों से उत्तरप्रदेश में रहने वाले ट्रांसजेंडर्स को मुश्किलों का सामना करते हुए देख रही हैं। इस समुदाय के लिए आश्रय स्थल बनाने की खातिर उन्होंने अपने गहने बेच दिए। इन्हें बेचकर जो दो लाख रुपए मिले, उससे वे ऐसा आश्रय स्थल बना रही हैं जिसमें कम से कम 20 ट्रांसजेंडर्स के रहने का इंतजाम हो सकेगा। रंजना ने ये जमीन बुलंदशहर के खुर्जा के बाहरी इलाके में खरीदी। उन्होंने बताया - ''मैंने पिछले पांच सालों के दौरान यह देखा कि इन समुदाय को आश्रय की समस्या का सामना करना पड़ता है। इन्हें लोग किराए का घर भी नहीं देते और न ही इन्हें आसानी से नौकरी मिलती है''। रंजना एक एनजीओ की सचिव हैं जिनका नाम महिला कल्याण चेतना समिति है। हालांकि वे अपने पति, दो बेटों और ससुराल वालों के साथ खुद भी किराए के मकान में रहती हैं। लेकिन जब उन्होंने ट्रांसजेंडर्स के रहने की समस्या को करीब से जाना तो सबसे पहले उनके रहने की व्यवस्था पर ध्यान दिया। यह ट्रांसजेंडर्स के लिए उत्तर प्रदेश का पहला आश्रय स्थल होगा। रंजना इसे सही दिशा में उठाया गया पहला कदम मानती हैं। Download Dainik Bha...

52 की सारा रॉबिन्स 100 दिनों से पहन रहीं एक ही ड्रेस, सीमित साधन में खुश रहने और सादगी भरा जीवन जीने का लोगों को दिया संदेश

Image
सारा ने ब्रांड वूल के कपड़े पहनकर 100 डे चैलेंज को स्वीकार किया। इस चैलेंज में भाग लेने वाले प्रतिभागी को 100 दिनों तक एक ही ड्रेस पहनना पड़ता है। हालांकि वे इस ड्रेस को धो सकते हैं। इस ब्रांड की ऑफिशियल वेबसाइट के अनुसार, इस चैलेंज का मकसद लोगों को सीमित साधन में खुश रखने के लिए प्रेरित करना है। रॉबिन्स ने इस चैलेंज को स्वीकार करने के लिए पहले ही दिन से इंस्ट्राग्राम पर अपनी ड्रेस के फोटो पोस्ट करना शुरू कर दिया था। उन्होंने तीन महीने से ज्यादा समय तक काले मेरिनो ऊन से बनी ड्रेस पहनी। इस ड्रेस को उन्होंने चर्च में पहना, वॉक के दौरान तो क्रिसमस पर भी पहने रखा। इस खूबसूरत और सिंपल ड्रेस के साथ सारा ने अपनी जरूरत के अनुसार, कभी रंगीन जैकेट, स्कार्फ या स्कर्ट पहना। अपने ड्रेसिंग स्टाइल को उन्होंने प्रतिदिन इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये बताया। अलग-अलग ऐसेसरीज के साथ एक ही ड्रेस को किस तरह टीमअप किया जा सकता है, ये सारा से सीख सकते हैं। उन्होंने अपनी ड्रेस को जींस के साथ और व्हाइट कलर्ड जैकेट के साथ भी पहनना पसंद किया। इस ड्रेस के साथ पहने गए विंटेज स्वेटर ने भी उनके लुक को पूरा किया। एक इ...

ठंडक भरे इस मौसम में बनाकर देखें टेस्टी और हेल्दी चना-दाल-वड़ा सब्जी, सबको आएगी पसंद

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today In this season, make tasty and healthy chana dal vada sabzi, everyone will like at home from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MOgVb1 https://ift.tt/2XlvAfQ