Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:31PM

लोग यह मानते हैं कि विनेगर सब साफ कर सकता है जबकि सच तो यह है कि इससे ग्रेनाइट और मार्बल साफ करने पर उनकी फिनिशिंग खराब हो जाती है

Image
कोरोना काल में लोगों का अधिकांश समय घर में ही बीत रहा है। इस दौरान लोग सबसे ज्यादा जिस बात पर ध्यान दे रहे हैं, वो है घर के छोटे-मोटे कामों को करने का सही तरीका और हाइजीन। आमतौर पर इन कामों को करने से जुड़े कई मिथ हम सबके जेहन में होते हैं। जबकि इनकी सच्चाई क्या है, ये आप यहां जान सकते हैं। 1. मिथ : जींस को फ्रीज़ करने से उसमें मौजूद बैक्टीरिया मर जाते हैं। फैक्ट : जींस को फ्रीज़ करने से बैक्टीरिया नहीं मरते हैं। वह इसलिए कि फ्रीज़र का तापमान (0 डिग्री) इतना भी कम नहीं होता है कि ये बैक्टीरिया को मार दे। बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए कम से कम -80 डिग्री तक का तापमान चाहिए। 2. मिथ - हाथ से बर्तन धोने पर पानी बचेगा। फैक्ट : हो सकता है डिशवॉशर में बर्तन धोना इकोफ्रेंडली न लगे पर सच तो यह है कि हाथ से बर्तन धोने में पानी बहुत ज्यादा बर्बाद हो जाता है। एक साधारण फुल साइज डिशवॉशर बर्तन धोने के लिए केवल पांच गैलन पानी लेता है। 3. मिथ : ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल यानी ज्यादा साफ होंगे कपड़े। फैक्ट : आमतौर पर मशीन में कपड़े धोते हैं तो थोड़ा ज्यादा डिटर्जेंट लिया जाता है। सही तरीका यह ...

लघुकथा 'रस परिवर्तन' बयां करती है सास के जज्बात, 'कोशिश' ने बताएं लड़कियों के विचार और 'ख्वाहिशें' से जानें कामकाजी महिला के दिल की बात

Image
लघुकथा...रस परिवर्तन लेखक : चरनजीत सिंह कुकरेजा बहू, आजकल तेल बहुत डालने लगी हो तुम सब्ज़ी में...चपातियां भी घी से तर हैं... तुम्हें कितनी बार कहा है ख़्याल रखा करो हम दोनों की सेहत का। डायनिंग टेबल पर भोजन ग्रहण करते हुए रजनी की मां में सास की आत्मा ने आज फिर प्रवेश कर लिया था। ‘लगता है आज रसोई में ध्यान नहीं था तुम्हारा।’ पहला निवाला मुंह में रखते हुए उनका कोसना बदस्तूर जारी था। ‘लो देखो नमक भी ज़्यादा है आज सब्ज़ी में... सुबह की चाय भी इतनी मीठी जैसे डब्बा उड़ेल दिया हो चीनी का। हमें क्या जल्दी विदा करने का इरादा है...?’ ‘क्यों जी... तुम भी तो कुछ बोलो... हमेशा मैं ही बुरी बनती हूं।’ पत्नी के उलाहने पर भी मैं चुप्पी साधे हुए भोजन का स्वाद लेने में मशगूल रहा, क्योंकि मेरा मानना है कि भोजन को हमेशा ईश्वर का प्रसाद समझते हुए उसका शुक्रिया अदा करके बड़े सुकून के साथ ग्रहण करना चाहिए। हम ख़ुशनसीब हैं जो हमें घर बैठे नित विभिन्न स्वाद चखने को मिलते हैं, वरना तो दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्हें दो निवालों के लिए भी कड़ी मशक़्क़त करनी पड़ती है। और कई को रात फाकों में ही गुज़ारनी पड़ती है। और फि...