Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:46PM

अपने पेट को सिखाएं कुछ ऐसा जिससे उसके साथ आपका नाम भी रोशन हो

Image
एक प्रशिक्षित, अच्छी आदतों वाले और निर्देशानुसार व्यवहार करने वाले पालतू की धाक परिचितों में ही नहीं, पूरे मोहल्ले में होती है। अच्छी तरह ट्रेनिंग देकर आप भी अपने पालतू को लोकप्रिय बना सकते हैं। पालतू पशु परिवार के सदस्य की तरह होते हैं। अन्य सदस्यों की तरह ही उनकी देखभाल करनी पड़ती है, भोजन का ध्यान भी रखना होता है औरउन्हें अच्छी आदतें व शिष्टाचार भी सिखाने पड़ते हैं। इसमें बहुत धैर्य की जरूरत होती है। आप उसे इन पांच आदतों की ट्रेनिंग दें ताकि उसके साथ आपका नाम भी रोशन हो सके। 1. जो कहें, वही करें भोजन देते वक़्त उससे पूछा हो कि दूध पियोगे, तो उसे दूध ही परोसें। अगर रोटी बोलते हैं, तो रोटी ही दें। इससे वह भोजन के नाम जान पाएगा। इसी तरह बाहर घूमने ले जाते हैं, तो पहले कहें कि चलो, घूमने चलते हैं और फिर घुमाने ले जाएं। ध्यान रखें कि जब भी आप उसे किसी काम या भोजन के लिए पूछ रहे हों, तो उस वक़्त वह आपकी तरफ़ देख रहा हो। पालतू शब्दों के साथ-साथ चेहरे के भावों से भी बातों को समझते हैं। 2. सफ़ाई के लिए ट्रेनिंग भोजन के बाद उसे घर के किसी एक कोने में लेकर जाएं। काग़ज़ का एक बड़ा टुकड़ा ज़मीन प...