बारात में शामिल हो रही हैं तो प्रिंटेड लहंगे के साथ कंट्रास्ट दुपट्टा ओढ़ें, रेड कुर्ते के साथ शरारा पहनकर बन जाएं शादी की शान
वेडिंग सीजन के दौरान एक से बढ़कर एक डिजाइनर वियर मार्केट में आ रहे हैं। अगर आप बारात का हिस्सा बनने वाली है तो कुछ ऐसा खरीदें जो सबसे खूबसूरत होने के साथ ही फैशन में भी इन हो। शिमर की साड़ी या लहंगे के डिफरेंट विकल्प चुनकर आप सबसे खास नजर आ सकती हैं। प्रिंटेड लहंगा बारात में आप प्रिंटेड लहंगा पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आजकल पेस्टल कलर के लहंगे ट्रेंड में है। इनमें आप अपनी पसंद के अनुसार, लाइट पिंक से लेकर रेड या ग्रीन के शेड चुन सकती हैं। इस तरह के लहंगे की पेयरिंग कंट्रास्ट दुपट्टे के साथ भी अच्छी लगती है। इसके साथ बन बनाकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं। सिल्क साड़ी बारात में ब्राइट कलर सिल्क साड़ी आपके लिए परफेक्ट है। अगर आप प्लस साइज है तो भी साड़ी का ये विकल्प अपना सकती हैं। आप चाहे लाइट कलर की साड़ी पहनें या डार्क कलर की, लेकिन इसके साथ ब्लाउज की डिजाइन जरा हटकर चुनें। अगर आप लाइट के साथ ब्राइट का कॉम्बिनेशन पसंद करती हैं तो ब्लाउज के पेस्टल शेड भी चुन सकती हैं। सिल्क की प्रिंटेड साड़ियों के साथ भी इस तरह के ब्लाउज खूब पसंद किए जाते हैं। कुर्ता विद शरारा बारातियो...