बारात में शामिल हो रही हैं तो प्रिंटेड लहंगे के साथ कंट्रास्ट दुपट्‌टा ओढ़ें, रेड कुर्ते के साथ शरारा पहनकर बन जाएं शादी की शान

वेडिंग सीजन के दौरान एक से बढ़कर एक डिजाइनर वियर मार्केट में आ रहे हैं। अगर आप बारात का हिस्सा बनने वाली है तो कुछ ऐसा खरीदें जो सबसे खूबसूरत होने के साथ ही फैशन में भी इन हो। शिमर की साड़ी या लहंगे के डिफरेंट विकल्प चुनकर आप सबसे खास नजर आ सकती हैं।

प्रिंटेड लहंगा
बारात में आप प्रिंटेड लहंगा पहनकर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती हैं। आजकल पेस्टल कलर के लहंगे ट्रेंड में है। इनमें आप अपनी पसंद के अनुसार, लाइट पिंक से लेकर रेड या ग्रीन के शेड चुन सकती हैं। इस तरह के लहंगे की पेयरिंग कंट्रास्ट दुपट्‌टे के साथ भी अच्छी लगती है। इसके साथ बन बनाकर एलिगेंट लुक पा सकती हैं।

सिल्क साड़ी
बारात में ब्राइट कलर सिल्क साड़ी आपके लिए परफेक्ट है। अगर आप प्लस साइज है तो भी साड़ी का ये विकल्प अपना सकती हैं। आप चाहे लाइट कलर की साड़ी पहनें या डार्क कलर की, लेकिन इसके साथ ब्लाउज की डिजाइन जरा हटकर चुनें। अगर आप लाइट के साथ ब्राइट का कॉम्बिनेशन पसंद करती हैं तो ब्लाउज के पेस्टल शेड भी चुन सकती हैं। सिल्क की प्रिंटेड साड़ियों के साथ भी इस तरह के ब्लाउज खूब पसंद किए जाते हैं।

कुर्ता विद शरारा
बारातियों के बीच पारंपरिक पोशाक में छा जाना चाहती हैं तो रेड जैसे ब्राइट कलर का कुर्ता शरारे के साथ पहनें। कुर्ते के फ्रंट पर किया गया वर्क आपको पार्टी वियर लुक देगा। इस ड्रेस के साथ मांगटीका जैसी ज्वेलरी अच्छी लगती है। आप ओपन हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप से अपने लुक को खास बना सकती हैं। स्टाइलिश आउटफिट के तौर पर अनारकली लेयर्ड कुर्ते भी आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
If you are becoming a part of the procession, then wear contrasting drape with printed lehenga, wearing sharara with red kurta and become the pride of marriage.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qRc5JE

https://ift.tt/33WaOHj

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी