Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:32PM

भुवनेश्वर की मानशी रसूलगढ़ गांव के आदिवासी बच्चों को मुफ्त दे रहीं शिक्षा, इन बच्चों को पढ़ाने के लिए खूब कर रहीं मेहनत

Image
ओडिशा के भुवनेश्वर में 40 आदिवासी बच्चों को शिक्षित करने का काम मानशी सथपति बखूबी कर रही हैं। वे भुवनेश्वर के पास बसे गांव रसूलगढ़ के नाला बस्ती क्षेत्र में पेड़ की छांव के नीचे ही इन बच्चों को पढ़ाती हैं। मानशी का कहना है कि इन बच्चों के माता-पिता दिहाड़ी करने वाले मजदूर हैं। हालांकि सरकार इनके लिए कई तरह की योजनाएं चला रही हैं। लेकिन वे इस जगह को छोड़ना नहीं चाहते। मुझे लगा कि अगर मैं इन बच्चों को पढ़ाने लग जाऊं तो संभव है कि उनकी रूचि पढ़ाई में पैदा हो जाए। मानशी इन बच्चों को इंग्लिश, उड़िया, सामान्य ज्ञान और गणित पढ़ाती हैं। मानशी की रूचि सिंगिंग, डांसिंग और ड्रॉइंग में भी है। वे हफ्ते में एक-दो बार इन बच्चों को डांस भी सीखाती हैं। मानशी के ये स्टूडेंट भी आम बच्चों की तरह बड़े होकर मॉडल या डॉक्टर बनना चाहते हैं। लेकिन मानशी मानती हैं कि अच्छे भविष्य के सारे सपने बिना पढ़ाई के पूरे नहीं हो सकते। इसके लिए जरूरी है कि इन बच्चों को रोज पढ़ाया जाए। वे इन बच्चों को पढ़ाने के अलावा उनके बीच बिस्किट और चॉकलेट भी बांटती हैं। महामारी के बीच भी मानशी का जोश कम नहीं हुआ। लेकिन बच्चों की सुरक्षा का ख्य...

10 रुपए में चार डोसे बेचने वाली 61 साल की शारदा चोरगाडे़ को लोग कहते हैं 'डोसा अज्जी', सात साल पहले गरीबी और भूखमरी से तंग आकर शुरू किया था ये काम

Image
नागपुर की शारदा चौरगाड़े जब भी किसी मुश्किल में होती हैं तो खुद को बस ये कहकर समझाती हैं कि सब अच्छा ही होगा। उनकी सोच सकारात्मक उस वक्त भी बनी रही जब उन्होंने शादी के बाद पति के अत्याचार सहे, मां के गुजर जाने के बाद अकेलापन देखा और कई दिन भूखे रहकर गुजारे। 61 साल की शारदा ने सात साल पहले अपने परिवार का खर्च चलाने के लिए डोसे बनाकर बेचने की शुरुआत की थी। लोग उन्हें प्यार से डोसा अज्जी कहते हैं। जब उन्होंने अपना काम शुरू किया था तभी से वे दो रुपए में एक डोसा बेचती थीं। जब लोग उनसे इतनी कम कीमत में डोसे बेचने ने की वजह पूछते तो वह हंसने लगतीं। वे कहतीं मैंने इतनी गरीबी देखी है कि कई बार मैं और मेरा बेटा दोनों भूखे सोते थे। मैं जानती हूं कि भूख क्या होती है। जब हमें भूखे रहना पड़ता है तो दिमाग और शरीर पर क्या असर होता है। वे अपना घर खुद अपने दम पर चलाती हैं। लेकिन फिर भी उन्हें लगता है कि वे अन्य लोगों की तुलना में अच्छा कमा लेती हैं। इसलिए दूसरों की मदद के तौर पर वे उन्हें कम पैसों में डोसा खिलाना पसंद करती हैं। शारदा अपने डोसा स्टॉल के जरिये मजदूरों और स्कूल के बच्चों को ताजा और गर...

लॉकडाउन के दौरान चेन्नई के यूथ विंग्स ने अस्पताल में भर्ती उन शिशुओं तक ब्रेस्ट मिल्क पहुंचाया जिन्हें मां का दूध नहीं मिल पाता

Image
चेन्नई के यंग वालंटियर्स लॉकडाउन में बिना थके सैकड़ों न्यूबोर्न बेबीज को ब्रेस्ट मिल्क उपलब्ध करा रहे हैं। ये वालंटियर चेन्नई के गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ एंड चिल्ड्रंस हॉस्पिटल के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने पिछले चार महीने के दौरान लगभग 100 लीटर ब्रेस्ट मिल्क इस अस्पताल में भर्ती शिशुओं तक पहुंचाया है। थंगादिवरन एक ब्रेस्टमिल्क डोनेशन ग्रुप है। इसके लिए तीन लेक्टिंग मदर्स काम करती हैं। इनके नाम बेबी श्री करण, कौशल्या जगदीश और राम्या संकर नारायणन हैं। इनके जरिये अस्पताल तक मां का दूध पहुंचाया जाता है। इस ब्रेस्ट मिल्क बैंक का उद्घाटन तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने किया था। लॉकडाउन के दौरान जब लोगों के आने-जाने पर प्रतिबंध था और ट्रासंपोर्ट के साधन मिलना भी मुश्किल था। ऐसे में भी इस अस्पताल के ब्रेस्ट मिल्क बैंक में दूध की कमी नहीं हुई। इस काम के लिए अस्पताल का स्टाफ इन यूथ विंग्स की तारीफ करते नहीं थकता। इन वालंटियर्स ने लोगों को हर तरह से मदद की। इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ के नियोनेटोलॉजी डिपोर्टमेंट की नर्सिंग को ऑर्डिनेटर डी. अकीला देवी के अनुसार इन वालं...