Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:57PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' में लोगों से की कश्मीरी केसर खरीदने की अपील, इससे बनी चाय और फिरनी का स्वाद आप कभी भूल नहीं पाएंगे

Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में लोगों से कश्मीर में पैदा हुई केसर खरीदने की अपील की है। केसर को इसी साल मई में जीआई टैग मिला है। कश्मीरी केसर की पैदावार पुलवामा, बदगाम और किश्तवार में होती है। मोदी ने अपने कार्यक्रम मन की बात में केसर के औषधीय गुणों को भी बताया। इसकी खुश्बू, रंग और लंबे धागे आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। केसर से सेहत को मिलने वाले फायदे : - इससे याददाश्त तेज होती है। - हाइपरटेंशन को कंट्रोल करने में यह मदद करता है। - यह अल्जाइमर और पार्किंसन डिसीज को कंट्रोल करने में सहायक है। - पेट से जुड़ी बीमारियां ठीक करने में केसर इफेक्टिव है। - वजन कम करने और हाइपरपिगमेंटेशन नियंत्रित करने में यह मददगार है। अगर इससे बनी डिश की बात की जाए तो बिरयानी से लेकर खीर में केसर का इस्तेमाल करने से इसका स्वादा दोगुना हो जाता है। ठंड के मौसम में केसर की चाय स्वाद के साथ-साथ आपको सेहतमंद रखने में भी मदद करती है। ऐसे बनाएं केसर की चाय : सामग्री : पानी - 4 कप चाय पत्ती - 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर - 1 छोटा चम्मच शकर - चार चम्मच केसर के...

नॉन स्टिक पैन की सफाई के लिए एल्युमिनियम फॉइल का इस्तेमाल करें, बेकिंग सोडे से चमकाएं प्रेशर कुकर

Image
किचन में रखी कुछ चीजों का उपयोग करके आप ग्रेटर से लेकर प्रेशर कुकर की सफाई आसानी से कर सकते हैं। महामारी के बीच हाइजीन का ख्याल रखते हुए भी इन चीजों की सफाई जरूर करें। इससे इनकी उम्र बढ़ेगी और कम बजट में किचन की ये चीजें चमकती रहेंगी। नॉन-स्टिक पैन इसे साफ करने के लिए एल्युमिनियम फॉइल को बॉल्स की तरह लपेटकर बर्तन धोने वाले पाउडर के साथ मिक्स करके पैन की सफाई करें। इससे बर्तन पर लगे दाग निकल जाएंगे। प्रेशर कुकर प्रेशर कुकर अगर जल गया है तो उसे बेकिंग सोडे से साफ करें। सूखे प्रेशर कुकर की सतह पर बेकिंग सोडा डालें। एक सूखे कपड़े या स्पंज से इसे प्रेशर कुकर के चारों ओर लगाएं। गैस एक तिहाई सफेद सिरका और दो तिहाई पानी को एक स्प्रे बोतल में डाल लें। इससे गैस पर छिड़काव करें। इसे कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर स्पंज से पोंछ लें। चॉपिंग बोर्ड लकड़ी से बने चॉपिंग बोर्ड चाकू के लिए भी अच्छा होता है। इससे चाकू जल्दी खराब नहीं होता। इसकी सफाई के लिए इस पर नमक छिड़कें। इसके बाद नींबू से 5 मिनट तक इसकी सतह रगड़ें और गीले स्पंज से साफ कर लें। ग्रेटर ग्रेटर (कद्दूकस) पर यदि चीज़ अटक जाए...

कहानी चौकीदारिन माई से बयां होती है गांव में एक विधवा की पूछ-परख, कविता कान की व्यथा बताती है कान के कई काम

Image
कहानी : चौकीदारिन माई लेखक : केदार शर्मा ‘निरीह’ गांव में सब चौकीदारिन माई कहते थे उन्हें। सुनते थे कि वहां के नवाब ने उसके पति को अपने इलाक़े का चौकीदार नियुक्त किया था। लम्बी मूंछें, विशाल क़द-काठी, गठीला शरीर, रोबदार चेहरा। घोड़े पर बैठकर निकलते तो चोर-डाकुओं की रूह कांप जाती। अब तो उनको गुज़रे अरसा हो गया। चौकीदारिन माई उनकी दूसरी पत्नी और क़रीब दस साल छोटी थीं। मध्यम क़द-काठी, गांव की सादगी-भरी वेश-भूषा, पैरों में चांदी की मोटी-मोटी कड़ियां, गौर वर्ण, ललाट पर चंदन का पीला टीका, चेहरे पर वृद्धावस्था को दस्तक देती झुर्रियां, माथे पर चांदी-से चमकते श्वेत केश, पर चाल और आवाज़ में युवतियों जैसा जोश। कुल मिलाकर यह था चौकीदारिन माई का रूप। वैसे तो वह बेटे-बहुओं के पास रह रही थीं, लेकिन घर पर वह मुश्किल से ही रुक पाती थीं। दाई भी थीं, तो घरेलू नुस्ख़ों का खज़ाना लिए नर्स भी। परम्पराओं को समझने वाली विशेषज्ञ भी थीं, तो गांव भर की महिलाओं के लिए एक सास, सखी-सहेली, और भरोसेमंद सहायक भी थीं। कभी-कभी महिलाए हंसी-ठिठोली करतीं- ‘माई, भगवान ने एक साथ सारे गुन आपको ही क्यों दे दिए? हमसे क्या दुश्म...