64 साल की उम्र में अपने ब्रांड मदर्स मेड के तहत नीलू भंडारी स्वादिष्ट मिठाइयां बनाकर लोगों का दिल जीतने की कला जानती हैं। इन मिठाइयों को बनाते हुए उनके चेहरे पर एक अलग चमक नजर आती है। वे कहती हैं इस काम को करते हुए वे खुश को ईश्वर के करीब मानती हैं। उन्हें मिठाइयां बनाने से शांति मिलती है। कोविड-19 के दौरान जब सभी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए तरह-तरह की चीजें खा रहे थे, ऐसे में नीलू ने गाय के घी से मिठाई बनाकर अपने कस्टमर की इम्यूनिटी बढ़ाई। वैसे भी आजकल बच्चे जंक फूड खाना पसंद करते हैं जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। मोटापे की वजह से बच्चों को अन्य बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है। इन बच्चों को देसी घी और दूध जैसे चीजें बिलकुल अच्छी नहीं लगती। इन बच्चों को लिए शुगर फ्री मिठाइयां बनाकर नीलू उन तक हेल्दी फूड पहुंचाने का प्रयास करती हैं। नीलू पिछले पांच साल से मिठाइयां बना रही हैं। उनके हाथ से बनी मिठाइयों की डिमांड न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी खूब है। नीलू ने बताया कि पढ़ाई करते हुए उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन कुकिंग उनका पैशन बन जाएगा। नीलू की शादी एक उद्योगपति ज्ञ...