Posts

Showing posts with the label 2021 at 08:07PM

इस मौसम में पिएं लौंग की चाय, सिर्फ दो मिनट में होगी तैयार, ग्रीन टी और केसर मिलाकर बनाया गया कहवा शहद डाल सर्व करें

Image
कड़कड़ाती ठंड में बॉडी को गर्म रखने के लिए सिर्फ चाय या कॉफी ही नहीं बल्कि आसानी से बनने वाले कुछ हेल्दी ड्रिंक्स पिएं। इससे शरीर को गर्माहट मिलेगी और इस मौसम में होने वाले इंफेक्शन दूर होंगे। यहां जानिए चार ड्रिंक्स की रेसिपी और उससे होने वाले फायदों के बारे में। हल्दी वाला दूध दूध को उबाल लें फिर इसमें थोड़ी सी काली मिर्च व हल्दी मिला लें। इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं और गुनगुना करके पिएं। इसके फायदे : इसमें अमीनो एसिड होता है जिससे नींद अच्छी आती है। इस ड्रिंक में मौजूद कैल्शियम ज्वॉइंट पेन से बचाने में इफेक्टिव है। लौंग की चाय एक कप पानी में दो लौंग और चायपत्ती डालकर इसे उबाल लें। अच्छी तरह उबल जाने पर इसे छान लें और पिएं। इसके फायदे : लौंग की चाय में मैग्नीशियम होता है। इससे बॉडी की इम्यूनिटी बढ़ती है। सर्दी-खांसी से राहत मिलती है। इसमें फाइबर्स होते हैं। इससे डाइजेशन ठीक रहता है। कब्ज जैसी पेट की प्रॉब्लम दूर होती है। कहवा पानी उबालकर उसमें इलायची, लौंग, दालचीनी मिलाएं। कुछ देर उबल जाने के बाद इसमें ग्रीन टी और केसर मिलाएं। एक मिनट बाद गैस बंद कर दें। अब इसे छान लें। ...