Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:27AM

बेंगलुरु के सेवनराज की फैमिली का फेवरेट कलर रेड एंड व्हाइट, वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड्स द्वारा यूनिक लाइफस्टाइल और तेजतर्रार व्यक्तित्व के लिए मिला सम्मान

Image
हर व्यक्ति का अपना पसंदीदा कलर होता है। लेकिन बेंगलुरु के रहने वाले 58 साल के सेवनराज की फैमिली का फेवरेट कलर रेड एंड व्हाइट है। यह रंग उन्हें इतना पसंद है कि फर्नीचर, परदे, मोबाइल, दीवारें, कार, ऑफिस, चश्मा, शूज-मोजे, क्रॉकरी, टॉयलेट यहां तक कि टूथ ब्रश सहित घर ही हर चीज रेड एंड व्हाइट है। उनकी पत्नी पुष्पा भी अपने घर के लिए इन्हीं दो रंगों की चीजें खरीदती हैं। उनका बेटा भरतराज और मनीषा भी लाल और सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। माता-पिता की सातवीं संतान होने पर सेवनराज को यह नाम मिला। बचपन से ही वे दुनिया से अलग दिखना चाहते थे। इसलिए लाल और सफेद रंग अपनाया। उनका कहना है कि परिवार के सभी लोग सफेद रंग ज्यादा पसंद करते थे। मैंने बस इतना किया कि इसके साथ सफेद रंग और जोड़ दिया। जब मैं 18 साल का हुआ तो कसम खा ली थी कि अब मरते दम तक इन्हीं दो रंगों के साथ जिऊंगा। पहले लोग मेरी बात पर हंसते थे, लेकिन जुनून की हद तक वे इन रंगों में रम गए और देश-विदेश में फेमस होने लगे। इनके घर की अलमारियां रेड एंड व्हाइट कपड़ों से भरी पड़ी हैं। इनके पास दर्जनों रेड-व्हाइट शर्ट हैं। उन्होंने रेड एंड व्हाइट में तो...