Posts

Showing posts with the label 1733 August 13

मोबाइल से महिलाओं को हुआ अपनी सुरक्षा का सुकून, दुनिया को बेहतर जानने का काम आसान किया इसने

Image
मोबाइल फोन सुरक्षा, मार्गदर्शन और जुड़ाव का एहसास देता है। पहले के दौर में मोबाइल फोन नहीं थे। कुछ घरों में लैंडलाइन होते थे, जो कभी चलते थे और कभी बिल्कुल काम देना बंद कर देते थे। लैंडलाइन से सिर्फ़ उन लोगों से ही बात की जा सकती थी जो घर में मौजूद हों। अगर व्यक्ति घर से बाहर हो, तो उससे जुड़ पाना मुश्किल होता था। ख़ासतौर पर घर की महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ी समस्या थी। वे कहां हैं, कब घर लौटेंगे जैसी तमाम परेशानियों से हर रोज़ दो-चार होना पड़ता था। जब मोबाइल फोन आए तो महिलाओं की ये परेशानी दूर हो गई। इनके अलावा भी कई उलझनें सुलझीं, जिससे उनकी ज़िंदगी आसान हुई है। जानकारी के स्रोत खुले पहले महिलाओं का जीवन घर की चारदीवारी में ही गुज़र जाया करता था। घर के बाहर, देश और दुनिया में क्या चल रहा है, इसकी जानकारी के साधन सीमित थे। अब हर महिला के पास मोबाइल फोन है। सारी ख़बर मोबाइल से मिल जाती है। महिलाओं से संबंधित अधिकार और ज़रूरी जानकारियां उन तक पहुंच रही हैं, जिसने उन्हें जागरूक बनाने के साथ-साथ जानकार भी बनाया है। आत्मनिर्भर हो गईं रसोई या अन्य ज़रूरत के सामान के लिए महिलाएं परिवार में किसी ...

मेटरनिटी फैशन को बढ़ावा देने में करीना ने अदा की खास भूमिका, फोटोज में देखिए पहली प्रेग्नेंसी में ड्रेसिंग सेंस से कैसे चर्चा में रही ये दीवा

Image
करीना कपूर खान एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं। करीना के घर खुशखबरी की बात सामने आते ही उनकी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान पहने गए मेटरनिटी वियर की चर्चा हो रही है। अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान करीना ने फैशन के नए गोल सेट करने में खास भूमिका अदा की है। वैसे भी करीना उन महिलाओं को रिप्रजेंट करती हैं जो घर और बाहर की दुनिया को बैलेंस करने का हुनर जानती हैं। उन्होंने अपने मेटरनिटी वियर में एथनिक से लेकर वेस्टर्न वियर को पूरे आत्मविश्वास से कैरी किया। उनके मेटरनिटी वियर में मैक्सी, एंकल लेंथ श्रग्स, गाउन, डेनिम्स, कुर्ते और घेरदार पलाजो भी शामिल रहे। ड्रेस से लेकर पैंट और गाउन में करीना की खूबसूरती देखती ही बनती है। फैशन विद फ्लोरल : करीना ने फ्लोरल प्रिंट्स के जरिये अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाए। करीना के ग्रीन फ्लोरल साड़ी को डिफरेंट ड्रैपिंग के साथ पहना है। उनके लिए ये ड्रेस सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की है जो कंफर्टेबल होने के साथ ही स्टाइलिश भी है। कुर्ते के साथ पलाजो : सलवार या चूड़ीदार के बजाय करीना ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान पलाजो, लहंगा या स्कर्ट के साथ कुर्तों की पेयरिंग की...

पेरिस की उषा और अर्लेन का ‘हाईब्रिड भरतनाट्यम’ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, डांस की दो स्टाइल मिक्स करके सारी दुनिया में पाई तारीफ

Image
यूं तो हर किसी को लंबे समय तक घर में रहने का मौका नहीं मिलता, लेकिन कोरोना काल में कई प्रतिबंधों का पालन करते हुए लोग ज्यादातर वक्त घर में बिता रहे हैं। यह एक ऐसा समय है जिसका उपयोग कुछ लोग अपनी प्रतिभा दिखाने में कर रहे हैं। उनकी इस प्रतिभा को दुनिया भर में सराहना मिल रही है। अपने समय का सही यूज करके तारीफ पाने वालों में पेरिस की दो युवतियां भी शामिल हैं। ओर्लेन डेडे और उषा जेई ने घर में रहते हुए हिप-हॉप और भरतनाट्यम का फ्यूजन पेश किया है, यानी दो नृत्यों को मिलाकर नए तरीके से डांस का वीडियो शेयर किया है जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। हाईब्रिड भरतनाट्यम नाम दिया अपने परफार्मेंस से लोगों का दिल जीत रही उषा और अर्लेन की जोड़ी ने इसे ‘हाईब्रिड भरतनाट्यम’ नाम दिया है। देखा जाए तो इन्होंने हिप-हॉप शैली में जैक हार्लो के ‘व्हाट्स पोपिन’ में शास्त्रीय स्टेप्स को मिलाते हुए डांस परफार्म किया है। उषा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा है कि यह उनका तरीका है, जिसमें वे दो स्टाइल, जिन्हें वे बेहद पसंद करती हैं, उन्हें मिक्स कर रही हैं। कल्चर ही उनकी ताकत इसे कोरियोग्राफ करने वाली उषा न...

राधा भाटिया की किताब 'लस्सी' को मिला इंटरनेशनल कुक बुक अवार्ड, भारत के ट्रेडिशनल फूड को बढ़ावा देने के लिए लिखा इसे

Image
जब राधा भाटिया ने अपनी किताब लस्सी लिखने के बारे में सोचा तो उनके दिमाग में सबसे पहले आज की पीढ़ी के वे युवा आए तो लस्सी के बजाय स्मूदी पीना पसंद करते हैं। वे लस्सी जैसे इंडियन ड्रिंक्स का टेस्ट लेना ही नहीं चाहते। अपनी किताब के जरिये वे आज के युवाओं को ट्रेडिशनल फूड से परिचित कराना चाहती हैं। नॉन अल्कोहलिक ड्रिंक्स पर आधारित उनकी किताब को '25 वां गोरमेंड वर्ल्ड कुकबुक अवार्ड 2020' का सम्मान मिला। इंडियन कुजीन को बढ़ावा देने वाली यह किताब अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान रखती है। इस किताब में राधा ने 74 इंडियन ट्रेडिशनल रेसिपीज लिखी हैं। इसमें भारत के अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक व्यंजनों को जगह मिली है। राधा के लिए यह सिर्फ एक किताब नहीं बल्कि एक दादी मां के द्वारा अपने पोता-पोतियों पर दर्शाया गया प्यार भी है। इसमें पांच पीढ़ियों की कहानियां और किचन के सीक्रेट शेयर किए गए हैं। इस किताब में विभिन्न रेसिपीज को अलग-अलग कहानियों के साथ मिलाकर पाठकों के लिए प्रस्तुत किया गया है। लस्सी के माध्यम से राधा ने अलग-अलग मौसम में बनने वाली खास डिशेज की रेसिपी भी बताई है। मौसम से भार...