Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:04PM

डॉली जे ने अपने कलेक्शन 'गुलनार' में किए दिल जीतने वाले एक्सपेरिमेंट, इसके जरिये वे महिलाओं का खोया हुआ कॉन्फिडेंस वापिस लाना चाहती हैं

Image
हमारे देश में होने वाले काउचर वीक का सेलिब्रेशन कोरोना महामारी भी नहीं रोक पाई। हां इस साल इतना जरूर हुआ है कि इस महामारी का असर देखते हुए भारत में पहले डिजिटल इंडिया काउचर वीक की शुरुआत 18 सितंबर को हुई है। इस डिजिटल काउचर वीक में जिन कलेक्शन को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, उनमें फैशन डिजाइनर डॉली जे का ब्राइडल कलेक्शन भी है। डॉली जे जैसी टैलेंटेड डिजाइनर के इस कलेक्शन का नाम 'गुलनार' है जो उम्मीद और हौसलों वाली महिला का प्रतिनिधित्व करती है। डॉली कहती हैं ''महामारी के इस दौर में महिलाओं को उम्मीद बनाए रखने और अपना हौसला कायम रखने की जरूरत है''। इसी अहसास को उन्होंने अपने कलेक्शन में दर्शाया है। उनका कलेक्शन एक ऐसी महिला का प्रतिबिंब है जिसे खुद पर नाज है। वह अपने चेहरे, त्वचा, बॉडी शेप और कलर को हर हाल में पसंद करती है। डॉली चाहती हैं कि उनके कलेक्शन को देखकर महिलाएं खुद को स्पेशल फील करें। उनका खोया हुआ आत्मविश्वास एक बार फिर वापिस आ जाए। हमारे देश की जानी-मानी डिजाइनर डॉली के लिए इस काउचर वीक में मॉडल वर्तिका सिंह, देयेना एरेप्पा और सोनाली शर्मा...