Posts

Showing posts with the label 1733 December 12

दुल्हन पर खूब जंचेगी ये 3 हेयर स्टाइल, फ्लोरल बन बनाकर लगे सबसे खूबसूरत, साइड ब्रेड को गजरे से बनाएं आकर्षक

Image
यूं तो श्रृंगार के बिना हर दुल्हन अधूरी है। लेकिन आज की दुल्हन के पास वक्त की इतनी कमी है जिसकी वजह से वह मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल के क्विक ऑप्शंस फॉलो करना चाहती है। अगर आपकी शादी जल्दी होने वाली है तो हेयर स्टाइल के ऐसे ही तरीके जान लें जिन्हें बनाने में बहुत कम समय लगता है। इसे सुंदर हेयर ऐसेसरीज से सजाकर ब्राइडल लुक पा सकती हैं। बन बनाएं इसे बनाने के लिए बालों को सुलझाकर पीठ की ओर इकट्‌ठा कर लें। अब बीच की मांग निकालें और पीछे जूड़ा बना लें। यह जूड़ा काफी नीचे की तरफ बनाएं और अमेरिकन डायमंड से बनी हेयर एसेससरीज से सजा लें। इस बन के लिए आप नेट का भी इस्तेमाल करें। साड़ी के कलर से मैच करते हुए फूल लगाकर भी आप अपने लुक को खास बना सकती हैं। साइड ब्रेड यह सबसे आसान हेयर स्टाइल में से एक है। अपने बालों को कर्ल करें और उसके बाद बालों को एक साइड करके चोटी बना लें। इस चोटी को फूलों, गजरे या हेयर एसेसरीज से सजा लें। आप आर्टिफिशियल फूलों से सजाकर भी अपने लुक को बढ़ा सकती हैं। चाहें तो खूबसूरत हेयर पिन से अपनी चोटी को आकर्षक लुक दें। फ्रंट पफ इसके लिए सेंटर से बालों का एक सेक्शन लेकर ...

तमिल के कपल ने शादी में मेहमानों के लिए खाने की होम डिलिवरी की, चार खूबसूरत बास्केट में खाना भेजकर सबको कर दिया खुश

Image
कोरोना काल के चलते आए दिन शादी में तरह-तरह का बदलाव नजर आ रहा है। कोई शादी के लंबे रस्मों-रिवाज को एक ही दिन में पूरा करा है तो कहीं वीडियो कॉल के जरिये मेहमानों से दूल्हा-दुल्हन आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। इसी बीच तमिल के एक कपल की शादी का खास तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तमिल के कपल ने अपनी शादी में मेहमानों के लिए न सिर्फ वेबकास्ट का आयोजन किया बल्कि मेहमानों के घर फूड डिलिवरी का अरैंजमेंट भी किया। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने इस शादी का इनविटेशन कार्ड सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। उन्होंने शादी के मेन्यू के डिटेल्स भी साथ में भेजे। शादी में आमंत्रित मेहमानों के घर चार रंग-बिरंगी और खूबसूरत बास्केट भेजी गई। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट वायरल हो रही है। यूजर्स कोरोना काल में शादी के इस आइडिया से बहुत इम्प्रेस हुए। एक यूजर ने कहा - 'ये बहुत अच्छा आइडिया है'। किसी ने लिखा 'अगर शादी-ब्याह के दौरान खाने की बर्बादी रोकना है तो इस आइडिया को कोरोना काल के बाद भी अपनाना चाहिए'। कपल ने डिलिवर किए फूड के साथ ये भी बताया कि इस खाने के साथ में पैक किए गए केले के पत्ते पर कि...

66% सिंगल वुमन अपने आर्थिक फैसले खुद नहीं करतीं, 28% इस मामले में पिता पर निर्भर, वहीं 5% ने माना उनके फैसले मां की मर्जी से लिए जाते हैं

Image
महिलाओं के लिए बने भारत के पहले फायनेंशियल प्लानिंग प्लेटफॉर्म एलएक्सएमई के सर्वे 2020 के अनुसार, 66 % सिंगल वुमन का कहना है कि वे अपने फायनेंशियल डिसिजन खुद नहीं लेती। 28% महिलाए वित्त संबंधी फैसले लेने के लिए अपने पिता पर निर्भर हैं। वहीं, 5% ने माना उनके फैसले मां की मर्जी से लिए जाते हैं। ये सर्वे 25 से 54 साल की 1,250 महिलाओं पर किया गया। इस सर्वे में मुंबई, बेंगलूरु, दिल्ली, पुणे, जयपुर, कोलकाता, इंदौर और हैदराबाद को शामिल किया गया। यहां उन महिलाओं से बात की गई जो सिंगल हैं या विवाह के बाद अपने बच्चों के साथ रहती हैं। शादी के बाद सिंगल रहने वाली 69% महिलाएं पति से अलग रहने के बाद अपने आर्थिक फैसलों के लिए पिता पर निर्भर रहती हैं। उनकी ये निर्भरता उस वक्त बढ़ जाती है जब इन महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी रहते हैं। एलएक्सएमई के अनुसार, 91% वे महिलाएं भी हैं जो मनी मैटर के बारे में अपने बच्चों को सिखाती हैं और 86% ने माना कि वे अपने बच्चों को गुड मनी हैबिट्स देना पसंद करती हैं। लगभग हर 10 में से 9 महिला ने अपने बच्चों को पिगी बैंक दिए ताकि वे पैसों की बचत कर सकें और बचत का महत्व जा...

केरल की डॉ. के एस त्रिसा ने 12 पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स किए, भारत में इतने पीजी कोर्स करने वाली पहली महिला बनीं

Image
पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा कोर्स करके भी आप किस तरह वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकते हैं, ये बात डॉ. के एस त्रिसा की पढ़ाई के प्रति लगन देखकर पता चलती है। यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम ने त्रिसा को 12 पोस्ट ग्रेजुएट और डिप्लोमा सर्टिफिकेट कोर्स एक साथ करने वाली भारत की पहली महिला घोषित किया है। उन्हें ये पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट अलग-अलग यूनिवर्सिटी से विभिन्न विषयों में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स करने के लिए मिले। उन्होंने इन कोर्सेस के लिए इंग्लिश लिटरेचर, संस्कृत लिटरेचर, संगीत के तीनों रूपों, भरतनाट्यम, योगा, सोशियोलॉजी और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषय चुनें। वे पिछले तीन दशकों से कालिकट गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में टीचर रहीं। उसके बाद बाबूराज मेमोरियल म्युजिकल एकेडमी में प्रिंसिपल के पद पर नियुक्त हुईं। उन्होंने अब तक एक नॉवेल और एक कविता पर आधारित किताब भी लिखी है। फिलहाल वे अपने दूसरे नॉवेल को लिखने में व्यस्त हैं। त्रिसा के म्युजिक और डांस पर आधारित पेपर भी पब्लिश हुए हैं। उन्होंने केरल की कलामंडलम डीम्ड यूनिवर्सिटी से म्यूजिक में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की है। उनके तीन बच्चे हैं। वे अपने पति...

मटर और हरी-लाल शिमला मिर्च को मिलाकर बनाएं कोरमा, इसे मध्यम आंच पर पकाएं और सर्व करें

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Make korma by mixing peas and green capsicum, cook it on medium flame for 10 minutes and serve by adding green coriander. from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W3BHot https://ift.tt/3nax5J6