दुल्हन पर खूब जंचेगी ये 3 हेयर स्टाइल, फ्लोरल बन बनाकर लगे सबसे खूबसूरत, साइड ब्रेड को गजरे से बनाएं आकर्षक

यूं तो श्रृंगार के बिना हर दुल्हन अधूरी है। लेकिन आज की दुल्हन के पास वक्त की इतनी कमी है जिसकी वजह से वह मेकअप से लेकर हेयर स्टाइल के क्विक ऑप्शंस फॉलो करना चाहती है। अगर आपकी शादी जल्दी होने वाली है तो हेयर स्टाइल के ऐसे ही तरीके जान लें जिन्हें बनाने में बहुत कम समय लगता है। इसे सुंदर हेयर ऐसेसरीज से सजाकर ब्राइडल लुक पा सकती हैं।

बन बनाएं
इसे बनाने के लिए बालों को सुलझाकर पीठ की ओर इकट्‌ठा कर लें। अब बीच की मांग निकालें और पीछे जूड़ा बना लें। यह जूड़ा काफी नीचे की तरफ बनाएं और अमेरिकन डायमंड से बनी हेयर एसेससरीज से सजा लें। इस बन के लिए आप नेट का भी इस्तेमाल करें। साड़ी के कलर से मैच करते हुए फूल लगाकर भी आप अपने लुक को खास बना सकती हैं।

साइड ब्रेड
यह सबसे आसान हेयर स्टाइल में से एक है। अपने बालों को कर्ल करें और उसके बाद बालों को एक साइड करके चोटी बना लें। इस चोटी को फूलों, गजरे या हेयर एसेसरीज से सजा लें। आप आर्टिफिशियल फूलों से सजाकर भी अपने लुक को बढ़ा सकती हैं। चाहें तो खूबसूरत हेयर पिन से अपनी चोटी को आकर्षक लुक दें।

फ्रंट पफ

इसके लिए सेंटर से बालों का एक सेक्शन लेकर बैक कॉम्बिंग करें। इसका पफ बनाकर पिनअप कर लें। बाकी के बालों को यूं ही खुला रखें या चाहें तो मेसी चोटी भी बना सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
These 3 hairstyles will look great on the bride, make the floral bun with the most beautiful, attractive side braids


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Kk1cPu

https://ift.tt/3md4S35

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी