Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:45PM

जेल से रिहाई के बाद ब्रिटेन की 60% से ज्यादा महिला कैदियों से पास न रहने को घर है और न ही कोई सहारा, रोजगार मिलना भी हुआ मुश्किल

Image
इंडिपेंडेंट मॉनिटरिंग बोर्ड द्वारा इंग्लैंड की महिला कैदियों पर हुई रिसर्च के अनुसार, 60% महिला कैदियों के पास जेल से छूटने के बाद आवास की सुविधा नहीं है। शोधकर्ताओं ने माना कि जेल से बाहर आने पर ये महिलाएं सोफा सर्फ करने या होस्टल में रहने को मजबूर हो जाती हैं। ये सुविधा न मिलने पर उनके पास फुटपाथ पर गुजर-बसर करने के अलावा कोई और चारा नहीं होता है। कई बार इस तरह की मुश्किलों का सामना करने से ज्यादा अच्छा वे दोबारा जेल लौटना पसंद करती हैं। जेल में रहने वाली 40% महिलाएं ये मानती हैं कि वे जब यहां से रिहा होंगी तो उनके पास जाने के लिए कोई जगह नहीं है। इस साल फरवरी माह में दस जेलों की 80 महिलाओं ने ये पाया कि हम में से एक चौथाई महिलाएं अपना घर खो चुकी हैं। छह में से एक महिला जेल में आने से पहले ही बेघर थीं। रिसर्च साभार : independent.co.uk 41% महिला कैदियों का कहना है कि जेल से रिहा होने के बाद उनके पास रहने के लिए घर है। जबकि 45% महिलाएं बेघर हैं और 14% के घर का स्थानीय पता भी नहीं है। फ्रंट लाइन सर्विस प्रोवाइडर यह मानते हैं कि जेल में महिलाएं अक्सर उन लोगों की तुलना में अधिक गंभ...