Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:40PM

तेलंगाना की 58 वर्षीय मिरकुरी गंगवा बनीं यू ट्यूब सेंसेशन, कभी खेतों में काम करके और बीड़ी बनाकर चलाती थीं परिवार का खर्च

Image
यू ट्यूब चैनल 'माय विलेज शो' के जरिये शोहरत हासिल करने वाली मिरकुरी गंगवा की उम्र 58 साल है। वे तेलंगाना के एक गांव में रहती हैं। लोकल तेलंगाना स्टाइल को यू ट्यूब पर बयां करते हुए गंगवा को देखा जा सकता है। गंगवा टॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि इस महिला के जीवन में संघर्ष भी कम नहीं रहा। उन्होंने एक समय वो भी देखा है जब परिवार का पेट पालने के लिए वे कुली का काम करती थीं। उसके बाद उन्होंने खेतों में काम किया और बीड़ी बनाकर घर का खर्च चलाया। गंगवा के 8 पोता-पोती हैं। गंगवा का पति शराब पीता और कोई काम नहीं करता था। ऐसे में अपने तीन बच्चों का सहारा गंगवा ही थीं। जिसने हर हाल में बच्चों की अच्छी परवरिश की। गंगवा के दामाद का नाम श्रीकांत श्रीराम है। वह एक फिल्म मेकर है। श्रीकांत ने गंगवा की योग्यता को पहचाना और उसे अपने चैनल में एक्टिंग करने का मौका दिया। गंगवा यूट्यूब पर तो फेमस हैं ही, साथ ही इंस्टाग्राम पर भी उनके 45 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। गंगवा कहती हैं ''जब मैं खेतों में काम करती और दूसरे लोगों को वीडियो देखते हुए देखती तब मैंने यह कभी नहीं सो...