Posts

Showing posts with the label 1733 June 20

फैशन की दुनिया को छोड़ योग गुरु बनीं मालिनी रमानी, लोगों को योग की शिक्षा देकर बिताना चाहती हैं अपना जीवन

Image
फैशन इंडस्ट्री में लगभग दो दशक बीता चुकी मालिनी रमानी ने पिछले दिनों फैशन की दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके दिल्ली और गोवा स्थित फैशन हाउस बंद हो चुकेहैं। बुटिक, टेलर्स, स्टिचिंग औार डिजाइनिंग से दूर अब वे अपना जीवन योग गुरू के तौर पर कुछ नया करके बिताना चाहती हैं। मालिनी के अनुसारकोरोना काल में अभी जिस तरह की स्थिति है, उसे देखते हुए यही कहा जा सकता है कि हम सभी पर खतरों के काले बादल मंडरा रहे हैं। यह वक्तकिसी पार्टी के लिए चमकीले, स्टाइलिश परिधानों को डिजाइन का करने का नहीं है। लगभग बीस साल पहले 2000 में रमानी ने इंडियन प्रिंसेस कलेक्शन के साथ अपने कॅरिअर कीशानदार शुरुआत की थी। पिछले बीस सालों के दौरानउनके फैशन हाउस में विदेशी सेलेब्स की भीड़ देखती ही बनती थी। इस फेमस डिजाइनर के सेलिब्रिटी क्लाइंट्स में सारा जेन दियाज, तमन्ना भाटिया, शिल्पा शेट्‌टी, तापसी पन्नू, ईशा गुप्ता, नरगिस फाखरी आदि नाम शामिल हैं। इंटरनेशनल स्टाइल आइकॉन पेरिस हिल्टन ने इनके द्वारा डिजाइन साड़ी पहनी थी। छह साल की उम्र से कीसीखने की शुरुआत मालिनी ने योग सीखने की शुरुआत छह साल की उम्र में उस वक्त ही जब उनकी ...

इस योग दिवस वॉलनट्स के क्रंच के साथ अपनी हेल्थ को बेहतर बनाने के तरीके बता रही हैं न्यूट्रीशनिस्ट एवं फाउंडर नमामी अग्रवाल

Image
योग भारत की एक प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। लेकिन आज यह वैश्विक तौर पर महत्वपूर्ण हो गया है। यहबेहतर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में मदद करता है। योग के कई फायदों का जश्‍न हर साल 21 जून को मनाया जाता है।इस बार भी दुनिया अपने परिवारों के साथ घर पर इस खास दिन का छठा संस्करण मनाने के लिए तैयार है। संक्रमण के खतरे से घबराए हुए लोगों और इससे उपजी अनिश्चितताओं के बीच योग सदियों पुराने व्यायाम सेफायदापहुंचा सकता है। इनका असर दूरगामी होता है। हालांकि, योग या किसी भी अन्य फिटनेस योजना को जरूरी पोषक तत्वों वाली भरपूर खुराक का साथ मिलना अत्यंत जरूरी है। कई स्टडीज से ये पता चला हैकि अखरोट (वॉलनट्स) जैसे पूरक आहारों की मानसिक स्वास्थ्य में सुधार और संपूर्ण सेहत में फायदेमंद भूमिका हो सकती है। अखरोट आवश्यक पोषण और संतुष्टि दोनों प्रदान करते हैं। इन्हें कई तरह से भोजन में आसानी से शामिल किया जा सकता है। अपने आहार में अखरोट को शामिल करने के कुछ फायदे इस प्रकार हैं : 1. हार्ट को रखता है हेल्दी हेल्दी डाइट के हिस्से के रूप में अखरोट का सेवन आपके लिए दिल की बीमारी और स्ट्रोक का जोखिम कम कर स...

10 मीटर एयर राइफल की वर्ल्ड चैंपियन शूटर अपूर्वी चंदेला मन को शांत रखने के लिए जरूरी मानती हैं योग और मेडिटेशन

Image
10 मीटर एयर राइफल की वर्ल्ड चैंपियन शूटर अपूर्वी चंदेला मन को शांत रखने के लिए मेंटल ट्रेनिंग, योग और मेडिटेशन को जरूरी मानती हैं। वे कहती हैं जिस तरह रोज पूजा-पाठ करते हैं, उसी तरह से ये हेल्दी हैबिट्सजीवन का हिस्सा होनी चाहिए। अपूर्वी का मानना है कि टूर्नामेंट होना बहुत-बहुत जरूरी है। इससे खिलाड़ियों का मोटिवेशन बढ़ता है। दुनिया की नंबर-1 राइफल शूटर रह चुकी अपूर्वी टोक्यो ओलिंपिक के लिए कोटा दिला चुकी हैं। कोविड-19, लॉकडाउन और टोक्यो ओलिंपिक को लेकर उनसे बातचीत के अंश... 1. लॉकडाउन के दौरान आपने घर में ही प्रैक्टिस की। मैच प्रैक्टिस नहीं होने से कितना फर्क पड़ता है? काफी शूटर अपने शहर की शूटिंग रेंज में प्रैक्टिस के लिए जाने लगे हैं। यह अच्छी बात है। जहां तक प्रैक्टिस न कर पाने की बात है तो मैच, टूर्नामेंट, कॉम्पिटीशन बहुत-बहुत जरूरी है। यहां तक कि फ्रेंडली मैच भी काफी महत्वपूर्ण होते हैं। खिलाड़ी उन्हीं के अनुसार तैयारी करते हैं। इससे उनका मोटिवेशन भी बढ़ता है। 2. ओलिंपिक के आयोजन पर संशय की स्थिति है। कितना मुश्किल समय है? यह समय खिलाड़ियोंके लिए कठिन है। ऐसे में सकारात्मक रहना ब...

फंकी कलर्स और हेयर स्टाइलिंग के साथ एक्स्पेरिमेंट कर मोनोटोनी को ब्रेक कर रहे गर्ल्स और बॉयज

Image
फ्री-बर्ड की तरह जिंदगी जीने वाले लोगों के लिए अचानक घरों में लॉक हो जाना किसी एग्जाम से कम नहीं था। ऐसे में कई लोगों को सैडनेस, मूड स्विंग्स, लो-मूड और थिक-हेडेड जैसी फीलिंग आने लगी थी। इन सबसे बाहर निकल खुद को एनर्जेटिक रखने के लिए अब शहर के लोग अपने लुक्स में चेंज करवा रहे हैं। इसके लिए कुछ जहां बालों पर तरह-तरह के हेयर कलर्स ट्राय और कट्स ट्राय किएतो कुछ ने बालों के टेक्सचर को बदल दिया। मूड को पैम्पर करने के यह तरीके कितने कारगर हुए, जानने की कोशिश की शहर के यंगस्टर्स से। रिस्ट्रिक्टेड फीलिंग को कहा नो साइकोलॉजी की स्टूडेंट श्रेया नामदेव ने अभी कुछ दिनों पहले बालों में पर्पल और ब्लू कलर करावाया। श्रेया कहती हैं कि लॉकडाउन में रिस्ट्रिक्टेड टाइप की फीलिंग आ रही थी। लेकिन अब हेयर कलर में कुछ नया ट्राय करने से एक मोनोटोनी तोड़ने की खुशी मिली। महसूस हुआ किअब धीरे-धीरे सब पहले की तरह नाॅर्मल हो जाएगा। फीलगुड के लिए लुक चेंज स्टोरी टेलर भास्कर इंद्रकांति ने भी अपने लुक को बदला। इंद्रकांति कहते हैंलाॅकडाउन के दो महीनों में बोर और इनएक्टिव टाइप की फीलिंग आने लगी थी। इसको कंट्रोल करने क...