लड़कों के क्षेत्र में भी आसमां छू सकती हैं लड़कियां, ये साबित कर दिखाया साक्षी मिश्रा ने
नेशनल रिन्यूएबल एनर्जी लेबोरेटरी की रिसर्चर और अप्लाइड रिसर्च साइंटिस्ट साक्षी मिश्रा का बचपन ऐसे माहौल में बिता जहां पढ़ाई के लिए उन्हे पेरेंट्स का सपोर्ट मिला। इस माहौल से आर्टिफिशियल इंटलिजेंसी तक का सफर साक्षी के लिए अासान नहीं था। साक्षी ने किस तरह उस क्षेत्र में अपनी जीत हासल की जहां ये माना जाता है कि लड़कियां इस काम को नहीं कर सकतीं। कॅरिअर की दिशा में वे महिलाओं से क्या कहना चाहती हैं, जानिए यहां । साक्षी की मां इंग्लिश लिटरेचर पर काम करती हैं और पिता स्टेट गर्वनमेंट में कार्यरत हैं जिनकी वजह से साक्षी की रूचि गणित और फिजिक्स जैसे विषयों में रही। क्लीन एनर्जी के बारे में जानने की ललक बचपन से थी। साक्षी को आज भी वह प्रोजेक्ट याद है जिसमें विंड टर्बाइन मॉडल के जरिये उन्हें बिल्डिंग बनाना थी। पांचवी कक्षा में मिले इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए उन्हें थर्माकोल की शीट पर काम करना था। उन्होंने इस प्रोजेक्ट को बखूबी पूरा किया। इसी तरह साक्षी के बचपन के दिनों में जब बिजली कटौती होती तो उससे जुड़ी कई बातें वे माता-पिता से पूछती रहतीं थीं। उन दिनों उनके घर में इंवर्टर और चार्जिंग सि...