Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:45PM

मणिपुर की बिजयलक्ष्मी कमल के फूलों के डंठल से धागे बना रहीं, वे उन महिलाओं को रोजगार दे रही हैं जिनके पास कोरोना के चलते काम नहीं है

Image
कोरोनावायरस महामारी ने लोगों की आजीविका को बुरी तरह से प्रभावित किया है जिसके चलते दुनिया भर में लाखों युवा बेरोजगार हैं। संकट के इस समय में ऐसे कई युवा हैं जो काम के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका 27 साल की बिजयलक्ष्मी टोंगब्रम ने भी खोजा है। वे कमल के फूलों के डंठल से धागे बनाकर रोजगार के अवसर तलाश रही हैं। बिजयशांति टोंगब्रम अपनी छोटी सी टीम के साथ यह काम कर रही हैं। उन्हें इस काम का आइडिया एक बुजुर्ग महिला से मिला। फिर उन्होंने खुद इस बारे में पता लगाया कि कमल के डंठल से आखिर कैसे धागा बनाया जा सकता है। कमल के फूलों के डंठल से धागा बनाने से पहले वे कमल के फूलों की चाय भी बना चुकी हैं। उनका चाय वाला प्रयोग सफल होने के बाद एक बार फिर वे इन फूलों का उपयोग धागा बनाने के लिए कर रही हैं। वे चाहती हैं सरकार इस स्टार्ट अप आइडिया को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करे ताकि वे अधिक से अधिक महिलाओं को इस काम के जरिये रोजगार मुहैया करा सकें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bijayalakshmi of Manipur is making threads from lotus flower stalks, through thi...

रूखी त्वचा के लिए पपीता-शहद से बना फेस पैक, बढ़ती उम्र का असर कम करने के लिए पपीते में केला मिलाकर लगाने से होगा फायदा

Image
पपीता सेहत के साथ-साथ सौंदर्य भी संवारता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटीन जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स त्वचा को साफ़ और खिला-खिला बनाने के साथ ही झुर्रियों से भी बचाते हैं। बारिश में अक्सर त्वचा चिपचिपी रहती है। पपीता चिपचिपाहट की समस्या दूर करने के साथ ही रंग निखारता है और त्वचा को मुलायम बनाता है। यह दाग़-धब्बे हटाने के अलावा मुंहासों की समस्या में भी राहत देता है।आइए जानते हैं कि घर बैठे ही पपीते के कौन-से सौंदर्य लाभ पाए जा सकते हैं। पपीता-शहद पैक अगर आपकी त्वचा रूखी है तो पपीते और शहद का फेस पैक लगाएं। इसके लिए पपीते को काटकर मैश कर लें। अब इसमें थोड़ा-सा दूध और शहद मिलाकर पैक तैयार करें। इस पैक को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा साफ़ कर लें। इस पैक को सप्ताह में एक-दो बार लगा सकते हैं। दरअसल पपीता और शहद रूखी त्वचा को मुलायम बनाते हैं। पपीता और टमाटर अगर आपके चेहरे पर काले धब्बे हो गए हैं तो खीरा, पपीता और टमाटर का रस बराबर मात्रा में मिलाकर लेप जैसा बना लें। यह लेप चेहरे पर लगाएं। जब लेप सूख जाए तो एक बार फिर लगाएं। इस प्रकार सूखने पर...