Posts

Showing posts with the label 1733 September 12

मणिपुर की बिजयलक्ष्मी कमल के फूलों के डंठल से धागे बना रहीं, वे उन महिलाओं को रोजगार दे रही हैं जिनके पास कोरोना के चलते काम नहीं है

Image
कोरोनावायरस महामारी ने लोगों की आजीविका को बुरी तरह से प्रभावित किया है जिसके चलते दुनिया भर में लाखों युवा बेरोजगार हैं। संकट के इस समय में ऐसे कई युवा हैं जो काम के नए-नए तरीके खोज रहे हैं। ऐसा ही एक तरीका 27 साल की बिजयलक्ष्मी टोंगब्रम ने भी खोजा है। वे कमल के फूलों के डंठल से धागे बनाकर रोजगार के अवसर तलाश रही हैं। बिजयशांति टोंगब्रम अपनी छोटी सी टीम के साथ यह काम कर रही हैं। उन्हें इस काम का आइडिया एक बुजुर्ग महिला से मिला। फिर उन्होंने खुद इस बारे में पता लगाया कि कमल के डंठल से आखिर कैसे धागा बनाया जा सकता है। कमल के फूलों के डंठल से धागा बनाने से पहले वे कमल के फूलों की चाय भी बना चुकी हैं। उनका चाय वाला प्रयोग सफल होने के बाद एक बार फिर वे इन फूलों का उपयोग धागा बनाने के लिए कर रही हैं। वे चाहती हैं सरकार इस स्टार्ट अप आइडिया को आगे बढ़ाने में उनकी मदद करे ताकि वे अधिक से अधिक महिलाओं को इस काम के जरिये रोजगार मुहैया करा सकें। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Bijayalakshmi of Manipur is making threads from lotus flower stalks, through thi...

बच्चों के लिए घर में ही बनाएं एप्पल पाई, इसके लिए पहले डो तैयार करें और फिर भरावन की सामग्री बनाएं

Image
एप्पल पाई केक की तरह ही बनने वाली डिश है। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए सेब के टुकड़ों की स्टफिंग की जाती है। बच्चों को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है। एप्पल के साथ अन्य फलों की स्टफिंग करके भी आप इस डिश को हेल्दी और टेस्टी बना सकती हैं। एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राय करें। आप अपने साथ बच्चाें को भी इसे बनाने में शामिल कर सकती हैं। पहले डो बनाएं... - चलनी में 1 कप आटा, 1/2 कप मैदा, 1/2 छोटा चम्मच नमक डालकर बड़े बाउल में छानें। - इसमें 1/4 कप जैतून या मूंगफली का तेल डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। - थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए इसे आटे की तरह गूंध लें। इसे मलते हुए नहीं गूंधना है बल्कि मिलाते हुए गूंधना है। - अब इसे कपड़े से ढंककर एक तरफ़ रखें। भरावन बनाएं... - एप्पल पाई का भरावन बनाने के लिए 2-3 सेब छील लें। सेब को बीच से काटकर दो हिस्सों में बांटें। - फिर इनकी पतली-पतली स्लाइस काटें। अब बड़े बाउल में कटे हुए सेब, 1/4 छोटा चम्मच दालचीनी पाउडर, 1/4 छोटा चम्मच जायफल पाउडर, 1-2 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर या सफ़ेद शक्कर, 2 बड़े चम्मच गेहूं का आटा डालकर चम्मच से अच्छी तरह से मिलाएं। एप्पल पाई ऐसे तैयार करें ...

श्रीनगर की सूफी पेंटर हैं बदरून्निसा भट, अपनी पेंटिंग के माध्यम से सूफी महिलाओं को लोगों के सामने लाने की कर रहीं कोशिश

Image
बदरून्निसा की उम्र 20 साल है। वे श्रीनगर में रहती हैं और अपनी बनाई सूफी पेंटिंग के माध्यम से लोगों को इंस्पायर करती हैं। बदरून्निसा ने सबसे पहले अपनी मां से पेंटिंग बनाना सीखा। उसके बाद एक ऑस्ट्रेलियन लड़की के साथ वर्कशॉप की। उसने बदरून्निसा को आर्ट थैरेपी सिखाई जिससे दिमाग शांत रहता है। यह रिलैक्स रखने में भी मदद करती है। जब बदरून्निसा से ये पूछा जाता है कि वे सूफी पेंटिंग ही क्यों बनाती हैं तो वे कहती हैं - ''सूफी संत हमें एकता और शांति का संदेश देते हैं। मेरी बनाई हर पेटिंग मेरा ही आईना है''। बदरून्निसा ने बहुत कम उम्र से पेंटिंग बनाने की शुरुआत की थी। वे अपनी पेंटिंग के माध्यम से सूफी महिलाओं को लोगों के सामने लाना चाहती हैं क्योंकि इन महिलाओं के बारे में कला के माध्यम से बहुत कम जानकारी हासिल है। बदरून्निसा ने 8 वी कक्षा से सूफी परंपराओं के बारे में जानने की शुरुआत की थी। इन्हीं सूफी ट्रेडिशन को वे अपनी कला के माध्यम से लोगों के सामने लाती हैं। वे एब्सट्रैक्ट पेंटिंग बनाना पसंद करती हैं। वे चाहती हैं उनकी पेंटिंग के माध्यम से लोग सूफी संतों के बारे में जानें। ...