Posts

Showing posts with the label 1733 January 02

ईवनिंग पार्टी के लिए परफेक्ट गोल्ड लिपस्टिक, विंग्ड आई शैडो और डॉटेड कैट आईज से मिलेगा गॉर्जियस लुक

Image
विंटर में होने वाली ईवनिंग पार्टी के लिए कुछ खास मेकअप प्रोडक्ट अपनाएं। अगर एक जैसे मेकअप से बोर हाे गईं हैं तो इस बार कुछ हटकर ट्राय करें। इससे आपको गॉर्जियस लुक मिलेगा और आप मेकअप के नए सलीके भी सीख पाएंगी। 1. गोल्ड लिप्स : क्लासिक रेड, मैट, पेस्टल्स, शिमर, ग्लॉस और डार्क पाउट से बोर होकर कुछ नया ट्राय करना चाहती हैं तो ट्रेंडी और ग्लिटरी गोल्ड पाउट क्रिएट कर सकती हैं। यह एक बेहद लग्ज्यूरियस फिनिश का शेड है जो लिप्स को सुपर ग्लैमरस लुक देगा। यदि गोल्डन लिप से सहज नहीं हो पा रही हैं तो न्यूड लिप या ग्लॉसी ट्रांसपेरेंट लिप्स पर गोल्डन स्पार्कल भी एड किया जा सकता है। 2. शिमरी इनर कॉर्नर्स : आइकॉनिक न्यू ईयर ईव मेकअप लुक के लिए आंखों के इनर कॉर्नर्स को शाइन दी जा सकती है। इसके लिए पर्पल और पिंक जैसे कॉन्ट्रास्ट शेड्स चुन सकती हैं या इन्हें सोलो भी कैरी कर सकती हैं। 3. विंग्ड आई शैडो : परफेक्ट विंग्ड आई लाइनर लुक के लिए मेहनत नहीं करना चाहती हैं तो विंग्ड आई शैडो आसान विकल्प है जो लगभग वही लुक देगा जो विंग्ड लाइनर से मिल सकता है। आई शैडो को क्रीस और ब्रो बोन तक ले जा सकती हैं। 4. ...

64 वर्षीय नीलू भंडारी की 'मदर्स मेड मिठाई', सास से मिला कुकिंग का शौक, आज कई सेलिब्रिटीज हैं इनके कस्टमर

Image
64 साल की उम्र में अपने ब्रांड मदर्स मेड के तहत नीलू भंडारी स्वादिष्ट मिठाइयां बनाकर लोगों का दिल जीतने की कला जानती हैं। इन मिठाइयों को बनाते हुए उनके चेहरे पर एक अलग चमक नजर आती है। वे कहती हैं इस काम को करते हुए वे खुश को ईश्वर के करीब मानती हैं। उन्हें मिठाइयां बनाने से शांति मिलती है। कोविड-19 के दौरान जब सभी इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए तरह-तरह की चीजें खा रहे थे, ऐसे में नीलू ने गाय के घी से मिठाई बनाकर अपने कस्टमर की इम्यूनिटी बढ़ाई। वैसे भी आजकल बच्चे जंक फूड खाना पसंद करते हैं जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है। मोटापे की वजह से बच्चों को अन्य बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है। इन बच्चों को देसी घी और दूध जैसे चीजें बिलकुल अच्छी नहीं लगती। इन बच्चों को लिए शुगर फ्री मिठाइयां बनाकर नीलू उन तक हेल्दी फूड पहुंचाने का प्रयास करती हैं। नीलू पिछले पांच साल से मिठाइयां बना रही हैं। उनके हाथ से बनी मिठाइयों की डिमांड न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी खूब है। नीलू ने बताया कि पढ़ाई करते हुए उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि एक दिन कुकिंग उनका पैशन बन जाएगा। नीलू की शादी एक उद्योगपति ज्ञ...

बच्चों के बीच खुशियां बांट रहा दुनिया का सबसे बड़ा तितली गार्डन, यहां बच्चे अपनी बनाई तितली ड्राइंग को टी शर्ट पर प्रिंट भी करवा सकते हैं

Image
घूमने, शॉपिंग करने और छुटि्टयां बिताने के लिए ज्यादातर लोग दुबई जाना पसंद करते हैं। यहां के सबसे फेमस मिरेकल गार्डन में एक बटरफ्लाई गार्डन भी है। इसे दुनिया का पहला और सबसे बड़ा कवर्ड बटरफ्लाय गार्डन का दर्जा मिला है। इसमें 26 प्रजातियों की 15,000 तितलियां हैं। यहां प्रवेश करते ही आपके चारों ओर रंग-बिरंगी तितलियां मंडराने लगती हैं। यहां किड्स एरिया भी बना हुआ है। जहां बच्चे तितली की ड्राइंग कर सकते हैं। आराम से बैठकर ड्राइंग में कलर भर सकते हैं। वे अपनी बनाई तितली ड्राइंग को अपने टी शर्ट पर प्रिंट भी करवा सकते हैं। इस गार्डन के अंदर के तापमान को मेंटेन करने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाती है। यहां अनगिनत किस्म के फूल हैं जिनसे तितलियां भोजन लेती हैं। इसके अलावा पूरे क्षेत्र में 15 फूड स्टेशन बनाए गए हैं। इन फूड स्टेशनों पर पोषक तत्वों के सिरप, आम, अनानास और तरबूज जैसे फलों के साथ शकर का घोल रखा जाता है क्योंकि तितलियां शकर के घोल और फलों का रस ज्यादा पसंद करती हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Sharing happiness among children, world's largest bu...

जॉर्डन में अहान खान ने रखा सभी का पेट भरने वाला दुनिया का पहला फ्रिज, अमीर-गरीब सभी यहां से ले सकते हैं भरपेट खाना

Image
जॉर्डन में एक सड़क वुमनसंग स्ट्रीट के किनारे रखा नीले रंग का फ्रिज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इसका कारण है यह हर वर्ग के भूखे लोगों का पेट भरता है। इसमें खाना कभी खत्म नहीं होता। जब भी खाना खत्म होने लगता है तो कोई न कोई आकर इसे भर जाता है। असल में एक स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संस्थापक अहान खान ने जरूरतमंदों का पेट भरने के लिए यह फ्रिज रख मुफ्त में खाना देने की सेवा शुरू की है। हॉकी अकादमी के बाहर स्थित नीले फ्रिज में नूडल्स, बिस्कुट, भोजन, अंडे, फल यहां तक कि मोजे और तौलिए के पैकेट रखे होते हैं। अमीर-गरीब किसी भी व्यक्ति को इन चीजों की जरूरत होती है, वो यहां से बिना पैसे दिए ये सामान ले सकता है। अहान खान ने बताया कि एक फिल्म में इस तरह का दृश्य देखने के बाद उन्होंने ऐसा करने का फैसला लिया। उन्होंने दूसरे लोगों को ये बताया कि अगर आपके पास जरूरत से ज्यादा खाना है तो आप उसे यहां जरूरतमंदों के लिए रख सकते हैं। जिन लोगों को वास्तव में भोजन की जरूरत है, वे बिना संकोच जब चाहे फ्रिज से ले सकते हैं। इसके बाद से यह फ्रिज कभी खाली नहीं रहता। सभी की सेवा करने वाला यह फ्रिज 24 घंटे भोजन लेता ...

घर में फटाफट तैयार करें टमाटर बोंडा, बच्चों के साथ बड़ों को भी खूब आएगा पसंद

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Prepare tomato boondah at home, elders will also like it with children from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34Z23gg https://ift.tt/3o6cp5v