Posts

Showing posts with the label 1733 October 06

मुंबई की देवांशी शाह ने अपने प्यारे डॉगी 'हेजल' को खोने के बाद की 'पेट कनेक्ट' की शुरुआत, यहां डॉग्स के लिए जरूरी सारी सुविधाएं उपलब्ध हैं

Image
अगर आपके घर में कोई पालतू जानवर है या आप इन जानवरों से प्यार करते हैं तो आप ये भी जानते होंगे कि इनकी देखभाल करना आसान नहीं है। अधिकांश लोग ऐसे भी हैं जो इन पेट्स को अपने बच्चों की तरह प्यार करते हैं। फिर वो वक्त भी आता है जब ये पेट्स भी इंसानों की तरह इस दुनिया से चले जाते हैं। ऐसे में उन लोगों का दुखी होना लाजिमी है जिन्होंने अपना हर दिन इनकी देखभाल में बिताया हो। अपने पालतू डॉगी को ऐसा ही दुलार मुंबई की देवांशी शाह ने भी दिया है। पिछले दिनो सोशल मीडिया पर देवांशी की कहानी वायरल हुई। देवांशी के पेट डॉग का नाम हेजल था। देवांशी उसे याद करते हुए उस दिन का जिक्र करती है जब उसके भाई ने देवांशी की 20 सालगिरह पर एक हेजल को गिफ्ट किया था। उसका वजन 600 ग्राम था और वो देवांशी की हथेली पर ही आ जाता था। देवांशी उसके साथ वॉक पर जाती। वे नाश्ता भी हेजल के साथ बैठकर एक ही टेबल पर करती थीं। देवांशी का पूरा दिन हेजल के साथ बितता। हेजल के साथ देवांशी की कई यादें जुड़ी हुई हैं। उसके बाद वो वक्त भी आया जब हेजल बीमार रहने लगा। देवांशी ने उसका इलाज भी करवाया लेकिन जल्दी ही वे इस दुनिया से चला गया। ह...

ऑक्साना सेरोशन ने हाई हील पहन पतली रस्सी पर 15 मीटर दूर तक चलकर बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड, इस साहसी काम को करने वाला अब तक कोई दूसरा नहीं हुआ

Image
वैसे तो हाई हील पहनकर चलना किसी के लिए भी कंफर्टेबल नहीं होता लेकिन हाई हील के शूज जिनकी हील नीचे से पेंसिलनुमा हो, उसे पहनकर रस्सी पर चलना तो वाकई आश्चर्यजनक और जोखिम वाला काम होता है। 10 जुलाई 2014 को इटली के मिलान में लो शो देई रिकॉर्ड के सेट पर ऐसी ही एक स्पर्धा हुई थी। इसमें रूस की ऑक्साना सेरोशन ने हाई हील के शूज पहनकर पतली रस्सी पर 15 मीटर दूर तक चलकर दिखाया था। इसके बाद यह रिकार्ड गिनीज बुक में ऑक्साना के नाम पर दर्ज हो गया। इस रिकॉर्ड को अभी तक किसी ने चुनौती नहीं दी है। गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने के लिए कुछ नियमों का पालन भी करना पड़ता है। इसके लिए ऑक्साना ने 7.5 मीटर की रस्सी पर दो बार इधर से उधर, फिर उधर से इधर चलकर दिखाया था। इस बीच टर्न होते वक्त और रस्सी हिलने से दो बार उनका बैलेंस बिगड़ा, लेकिन वे संभल गईं। संतुलन बनाने के लिए उन्होंने एक 'हाथ पंखा' पकड़ा हुआ था। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Oxana Serotion set a world record by walking 15 meters on a thin rope wearing high heels from Dainik Bhaskar https://ift.tt/34qN...

सोशल मीडिया पर वायरल हुई वायलिन वादक एस्तेर अब्रामी की दरियादिली, बिल्ली के बच्चे को कमर में बंधे बॉक्स में बैठाकर बजाया वायलिन

Image
एक युवती का बिल्ली के बच्चे के साथ वायलिन बजाते हुए वीडियो लोगों का मन मोह रहा है। इसे एक हफ्ते में 64 लाख बार देखा या और 1 लाख रिएक्शन मिले हैं। दरअसल फ्रांस की शास्त्रीय वायलिन वादक एस्तेर अब्रामी ने बिल्ली के बच्चे को कमर में बंधे बॉक्स में बैठाकर वायलिन प्ले किया। इस युवती के वीडियो को एक हफ्ते में 64 लाख बार देखा गया। इसे 1 लाख रिएक्शंस मिले हैं। बिल्ली का बच्चा एस्तेर से अलग होकर रोने लगता था। इसलिए वे वायलिन की प्रैक्टिस नहीं कर पा रही थीं। जब वह बिल्ली के बच्चे को कमर पर बांध कर अपनी धुन में वायलिन प्ले करने लगीं तो बच्चा भी रिएक्शन देने लगा और अंत में सो गया। इसे देखकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान खिल उठी। इससे पहले भी युवती ने बिल्ली के बच्चों के साथ वायलिन बजाते हुए फोटो पोस्ट किए हैं। एस्तेर अब्रामी ने बताया कि सड़क पर यह बिल्ली का बच्चा यूं ही छोड़ दिया गया था। इसे कैट शेल्टर एसोसिएशन ने बचा लिया। एक हफ्ते पहले ही इसे वहां से गोद लिया गया है। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Violinist Esther Abrami's generosity went viral on social...