Posts

Showing posts with the label 2020 at 03:35PM

सोने के बढ़ते भावों को देखकर आपुलकी संस्था की महिलाओं ने पहनी सब्जियों से बनी ज्वेलरी, दिया सादगी से रहने का संदेश

Image
आपने शादी समारोहों में महिलाओं को महंगी और चमचमाती ज्‍वेलरी में तोदेखा होगा लेकिन बेंगलुरु में एक ऐसी अनोखी शादी हुई जहां महिलाओं ने कच्‍ची सब्जियों के बने गहने पहनें। बाजार में सोना 50 हजार रुपए तोले के भाव पर पहुंच गया है। इसके चलते महिलाओं ने आज के दौर में इस प्रयोगात्‍मक और सादगी भरे प्रजेंटेशन का उदाहरण प्रस्‍तुत किया। यह थीम बेंगलुरु की एक मराठी संस्‍था 'आपुलकी' ने रखी थी। इसमें यही शर्त थी कि शादी मेंसोने के गहने पहनने के बजाय कच्‍ची सब्जियों से बनेगहने पहनना है। इसके चलते महिलाओं ने कच्‍ची सब्‍जी से बने आभूषण पहने और खूब उत्‍साह से समारोह में शिरकत की। इन गहनों को पहनकर सुंदर लगी महिलाओं ने कई सारी तस्‍वीरें भी उतरवाईं जो अब इंटरनेट और सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। सब्जियों के आभूषण बने तो लोग देखते ही रह गए। सब्जियों के झुमके, माला, कंगन, चूड़ी, गजरा सब इस थीम में सुंदर लग रहे थे। महिलाओं ने भी इसे पहनकर यह अनुभव किया कि सुनहरे, चमकते गहनों की जगह हरी-भरी सब्जियों से बनेगहने भी अच्छे लगते हैं। खाने के उपयोग तक सीमित नहीं हैं इस शादी में पहनी गई ज्वेलरीदेखकरय...