Posts

Showing posts with the label 1733 August 11

बेटियों के हक में लिए गए सुप्रीम कोर्ट के एक अहम फैसले पर किसी ने कहा ''लैंडमार्क डिसीजन'' तो कोई कह रहा बंद करें ऐसे फैसले

Image
सुप्रीम कोर्ट ने एक अहम फैसले में बेटियों को भी पिता या पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सेदार माना है। जस्टिस अरुण मिश्रा की बेंच के फैसले में कहा गया है कि ये उत्तराधिकार कानून 2005 में संशोधन की व्याख्या है। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा, ''बेटियां हमेशा बेटियां रहती हैं। बेटे तो बस विवाह तक ही बेटे रहते हैं। यानी 2005 में संशोधन किए जाने से पहले भी किसी पिता की मृत्यु हो गई हो तब भी बेटियों को पिता की संपत्ति में बेटे या बेटों के बराबर ही हिस्सा मिलेगा''। सार्थक गुप्ता ने अपने ट्विट में कहा यह सुप्रीम कोर्ट का लैंडमार्क डिसीजन है। इसे न सिर्फ हिंदूओं पर बल्कि अन्य समुदाय की बेटियों पर भी लागू किया जाना चाहिए। ## प्रकाश साहू ने अपने ट्विट में इस फैसले के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा है - यह फैसला देश के हर हिस्से में हिंसा का कारण बनेगा जिसके लिए सिर्फ सुप्रीम कोर्ट जिम्मेदार होगा। सुप्रीम कोर्ट को अपना फैसला उन पेरेंट्स के हक में भी देना चाहिए जो अपने बेटे या बेटी द्वारा प्रताड़ित हैं। कृपया सिर्फ पैरेंट्स की प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी के फैसले देना बंद करें। ...

मुंबई की 50 वर्षीय कांता ने खुले मेन होल वाली तुलसी पाइप रोड़ पर 7 घंटे किया ट्रैफिक कंट्रोल, लोग दिल से कर रहे इनकी मदद

Image
भारी बारिश के बीच अगर आपका घर पानी से तबाह हो जाए और रहने का कोई आसरा न बचे तो सबसे पहले आप अपनी फिक्र करेंगे। लेकिन कुछ लोग दुनिया में अभी भी ऐसे हैं जो मुश्किल हालातों में भी अपनी नहीं बल्कि दूसरों की फिक्र करते हैं। 50 साल की कांता मूर्ति कलन पानी से लबालब सड़क पर एक खुले मेनहोल के पास लगातार 7 घंटे खड़े होकर आते-जाते लोगों को सचेत करती रहीं ताकि कोई उसमे गिर ना जाए। वो ऐसा तब तक करती रहीं जब तक की म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के अधिकारी उस जगह तक नहीं पहुंच गए। वो नहीं चाहती थीं कि 2017 की भारी बारिश में मेनहोल में गिरे युवक की कहानी फिर सामने आए। 29 अगस्त 2017 को डॉ. दीपक अमरापुरकर की मुंबई के परेल क्षेत्र में मेनहोल में गिरने की वजह से डेथ हो गई थी। दो दिन बाद वरली से उनकी डेड बॉडी मिली थी। लोगों की मदद करने का कांता का जज्बा रंग लाया। सात घंटे तक भूखे प्यासे एक ही जगह लोगों को बचाने के लिए इस महिला की खूब तारीफ हो रही है। मुंबई के स्थानीय निवासी और पुलिस भी उनके टूटे हुए घर को बसाने में मदद कर रहे हैं। कांता मुंबई के दादर स्थित मार्केट में फूल बेचकर अपनी आजीविका चलाती हैं। उनके आठ...

अपनी साड़ी के सहारे नदी में डूब रहे 2 लड़कों की जान बचाने वाली इन 3 महिलाओं को सलाम, 2 और लड़कों को न बचा पाने का हमेशा रहेगा अफसोस

Image
तमिलनाडु के अदानुराय जिले में 3 महिलाओं ने डैम में डूब रहे लड़कों को बचाने के लिए अपनी साड़ी उतारी और आपस में बांधकर उन्हें बचाया। इन महिलाओं का नाम सेंतामिझ सेल्वी, मुथामाल और अनंतावली है। यह घटना कोट्‌टाराई गांव की है। ये महिलाएं नदी के किनारे कपड़े धो रहीं थीं। इस दौरान 12 लड़के डैम में नहा रहे थे। इनमें से चार लड़के डूबने लगे। तभी इन तीनों महिलाओं ने साड़ियों को आपस में बांधा और मदद के लिए फेंका। इनमें से दो लड़कों को तो उन्होंने बचा लिया लेकिन उन्हें इस बात का दुख है कि वे दो लड़कों को बचाने में वे असफल रहीं। ये महिलाएं पानी के अंदर थीं लेकिन डूबते हुए दो और लड़कों तक नहीं पहुंच पाईं। पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश की वजह से डैम का स्तर बढ़कर 15 से 20 फीट हो गया है। इन महिलाओं का कहना है कि जब लड़के यहां आए तब हम नहाकर कपड़े धो चुके थे। उस वक्त हम घर जाने की तैयार में ही थे। लड़कों ने डैम देखा और हमसे पूछने लगे कि क्या हम यहां नहा लें। हमने उनसे कहा कि ज्यादा गहराई में मत जाना। इस डैम में पानी ज्यादा है। लेकिन तभी चार लड़के फिसले और डैम में जा गिरे। तभी हमने अपनी साड़ी को आपस में बांधा और...