Posts

Showing posts with the label https://www.bhaskar.com/ शाहीन अंसारी

शेफ रेणू दलाल बता रही हैं दीपावली की कुछ खास डिश, वे कहती हैं खाने को कई तरीके से बनाना और सर्व करना मैंने मां से सीखा

Image
स्वर्गीय शेफ तरला दलाल फूड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान रखती हैं। फिलहाल उनकी विरासत को तरला की बेटी रेणू दलाल आगे बढ़ा रही हैं। रेणू खाने में नए एक्पेरिमेंट पसंद करती हैं। कोरोना काल में फूड इंडस्ट्री में क्या बदलाव होंगे, दिवाली पर अपनी मां की तरह वे क्या बनाना पसंद करती हैं और अपनी कुकिंग बुक्स के जरिये किस तरह नई रेसिपीज रीडर्स के लिए पेश कर रही हैं, जैसी कई बातें जानिए यहां खुद उन्हीं की जुबानी : मेरा जन्म मुंबई में हुआ था। बचपन से ही मुझे खेलकूद, पढ़ाई और कुकिंग का शौक था। घर में जब मां नई-नई रेसिपीज बनाती तो उस वक्त भी मैं उन्हें बहुत ध्यान से हर चीज बनाते हुए देखती थी। जब मैं छोटी थी, तब मैंने मम्मी के साथ एक कुकिंग क्लास भी जॉइन की थी। उन्हीं दिनों मेरी रुचि कुकिंग में बढ़ी। रेणू दलाल अब तक दो कुकरी बुक्स लिख चुकी हैं। अब तक मैंने दो कुकबुक लिखी हैं। इनका नाम 'मॉडर्न वेजिटेरियन रेसिपी' और 'सिंपल एंड डेलिशियस वेजिटेरियन रेसिपीज' हैं । इन किताबों के जरिये मैं एक बार फिर अपनी मां के खाने के स्वाद को लोगों के सामने लाना चाहती हूं। इसके अलावा मैं सोशल मीडिया पर र...

ऐश्वर्या यह अवॉर्ड जीतने वाली देश की पहली लड़की, 11 साल की उम्र में शुरू की थी फोटोग्राफी

Image
ऐश्वर्या श्रीधर नवी मुंबई में रहती हैं। वे वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर के अलावा वाइल्डलाइफ प्रजेंटेटर और डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर भी हैं। 23 साल की ऐश्वर्या को 2020 वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया गया है। वो यह पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय लड़की हैं। 'लाइट्स ऑफ पैशन' टाइटल वाली उनकी फोटो ने दुनिया भर के 80 से अधिक देशों की 50,000 एंट्रीज में पहली पोजिशन हासिल की। ऐश्वर्या ने बिहेवियर इनवर्टेब्रेट्स कैटेगरी में यह पुरस्कार जीता। इस फोटो के लिए ऐश्वर्या को मिला वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर ऑफ द ईयर अवॉर्ड। ऐश्वर्या को इससे पहले सेंक्चुरी एशिया यंग नेचरलिस्ट अवॉर्ड और इंटरनेशनल कैमरा फेयर अवॉर्ड भी मिला है। वो यह सम्मान पाने वाली सबसे कम उम्र की लड़की हैं। ऐश्वर्या अपने करिअर, रोल मॉडल और इस क्षेत्र में आने वाली लड़कियों के लिए क्या कहती हैं, जानिए उन्हीं की जुबानी: 'मुझे बचपन से वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी का शौक था। मेरे डैडी बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी के मेंबर हैं। उनके साथ मैं कई जगह जाती थी। तभी मुझे ये शौक लगा। जब मुझे डैडी ने मेरे बर्थडे पर पहला कैमरा गिफ्ट किया तो...

दिल्ली की कोमल 19 साल की उम्र में बनी गाइड, महामारी में की ट्रैवल कम्युनिटी की शुरुआत, अब टूरिज्म इंडस्ट्री में जेंडर गैप कम करने में जी-जान से जुटीं

Image
कोमल दरीरा ये बात बहुत अच्छी तरह जानती हैं कि ऑटो रिक्शा वालों से मोलभाव करके पैसे कम कैसे करवाए जाते हैं। अगर दिल्ली में कोई विदेशी टूरिस्ट परेशान हैं तो उसका साथ कैसे दिया जा सकता है, उसे कौन से ऐतिहासिक स्थानों पर ले जाना चाहिए, टूरिस्ट के साथ बातचीत करने और उन्हें समझने की कुशलता ही कोमल को एक कामयाब गाइड बना सकी। कोमल महज 19 साल की उम्र में इंटरपिड ट्रैवल की पहली वुमन अरबन एडवेंचर गाइड बनीं। वो भी तब जब वे इस जॉब के साथ अपनी पढ़ाई भी कर रहीं थीं। कोमल रोज लगभग 6 या 7 घंटे 10 लोगों को गाइड करने का काम करती हैं। वे हफ्ते भर इस काम को करते हुए कभी थकान महसूस नहीं करतीं। दिल्ली के भीड़-भाड़ वाले इलाके हों या शांत माहौल टूरिस्ट को गाइड करते हुए वे देखी जा सकती हैं। कोमल रोज लगभग 6 या 7 घंटे 10 लोगों को गाइड करने का काम करती हैं। जब कोमल ये यह पूछा जाता है कि अपनी गाइड जर्नी के दौरान कोई ऐसा अनुभव जो आपको डरा देने वाला हो तो वे दिसंबर 2015 की वो रात याद करती हैं जब वे एक ऑटो रिक्शा में बैठकर काम से निपटने के बाद घर जा रहीं थीं। तब रात के लगभग 10 बजे थे। ऑटो वाले ने कुछ दूर ले जाकर ऑट...