लोकल डिश पर रहेगा फोकस, अनबेक्ड पिज्जा और ब्रेड की डिमांड बढ़ेगी जिसे घर लाकर बेक कर सकेंगे
महामारी के चलते जिन क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बदलाव देखे जा रहे हैं, रेस्टोरेंट और फूड इंडस्ट्री भी उन्हीं में से एक है। नए साल में रेस्टोरेंट में मिलने वाले फूड के ट्रेंड में कई बदलाव नजर आएंगे। एक नजर इस नए ट्रेंड पर। छोटे और सादे मेन्यू 2021 के मेन्यू में आसान और जल्दी बनने वाली चीजें दिखेंगी। स्लो कुक्ड मील्स और अन्य महंगी डिशेस कम दिखेंगी। फ्रेश और लोकल डिशेस पर फोकस होगा। जाने-माने, आसानी से उपलब्ध होने वाले और आसानी से उगने वाले इंग्रीडिएंट्स पसंद किए जाएंगे। इससे लोकल किसानों को फायदा होगा। वीकेंड स्पेशल मेन्यू छोटे होते जाएंगे तो बार-बार एक ही चीज खाने से बोरियत हो सकती है। ऐसे में वीकेंड स्पेशल्स या डे-स्पेशल आइटम्स बनाए जाएंगे। इससे कस्टमर्स का उत्साह बना रहेगा और टीम भी बेहतर काम करेगी। उनकी रचनात्मकता बढ़ेगी और हमेशा कुछ नया लेकर आएंगे। स्पेशल मेन्यू की जो डिश मशहूर होगी उसे मेन मेन्यू में शिफ्ट कर दिया जाएगा। प्री- ऑर्डर रेस्त्रां में भीड़ कम हुई है और अभी सौ प्रतिशत होने की संभावना भी काफी कम है। ऐसे में कुछ डिशेस केवल प्री-बुकिंग पर ही मिल सकेंगी। वेस्टेज कम से ...