Posts

Showing posts with the label 1733 July 03

इस मौसम में प्रियंका से लें फ्लोरल साड़ी की इंस्पिरेशन, सारा का फूलों वाला श्रग भी आपको देगा स्टाइलिश लुक

Image
मानसून आते हीफ्लोरल ड्रेसेस काट्रेंड हर साल बढ़ जाता है।बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड एक्ट्रेसफ्लोरल ड्रेसेस में अपना स्टाइल फ्लॉन्ट करना पसंद करती हैं।गर्मी और बारिश के बीच उमस भरे सीजन में इन ड्रेसेस का हल्का कपड़ा और पैटर्न आपको ठंडक का एहसास भी दिलाता है। फ्लोरल पैटर्न के कपड़े आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। कुछ बॉलीवुड दीवाज से आप फ्लोरल ड्रेसेस को पहनने का सलीका सीख सकती हैं। 1. प्रियंका की तरह पहनेंफ्लोरल प्रिंट साड़ी इंडियन वेयर की बात करें तो फ्लोरल प्रिंट वाली साड़ी एलिगेंट लुक देती है। प्रियंका की तरह आप ब्लैक कलर की फ्लोरल साड़ी पहनकर स्टाइलिश लग सकती हैं। फ्लोरलडिजाइनर साड़ी में भी आपको प्रिंट या एंब्राइडरी के अलग-अलग पैटर्नदेखने को मिलेंगे। यह ऑफिस वियर के तौर पर भीअच्छा विकल्प साबित हो सकतीहैं। 2. आलिया से लें फ्लोरल गाउन की इंस्पिरेशन उमस भरे इस मौसम में आप आलिया की तरह फ्लोरल गाउन ट्राय करें। मौसम को देखते हुए गाउन में सभी पेस्टल शेड्स अच्छे लगेंगे।एसेसरीज में आप फ्लोरल पैटर्न पर डिजाइन की गई ज्वैलरी, हैंड बैग्स और फुटवियर भी अपने कलेक्शन में शामिल कर सकती हैं। 3....

रिश्ते में धाोखा खाने के बाद भी पार्टनर को माफ कर उसी के साथ बिताना चाहते हैं जिंदगी, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर होने पर माफी की गुंजाइश कम

Image
ऐसे कई कपल हैं जो एक दूसरे के साथ लंबे समय तक रहने के बाद ब्रेकअप के बारे में सोचने लगते हैं। एक बार ब्रेकअप हो जाने के बाद वे दूसरे पार्टनर की तलाश में रहते हैं या सिंगल रहना पसंद करते हैं। ब्रेकअप के बाद कपल की सोच को लेकर आपके मन में जो भी विचार हों लेकिन हाल ही में हुआसर्वे इस बारे में कुछ अलग ही खुलासा करता है। इस सर्वे के अनुसार अधिकांश कपल अपने पार्टनर सेरिलेशनशिप खत्म हो जाने के बाद एक बार फिर उसे अपनीगलती के लिए माफ करना चाहते हैं। वे उसे हर हाल में सेकंड चांस देने को तैयार रहते हैं। जिंदगी बिताने में यकीन रखते हैं एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग एप ग्लीडेन ने 34-49 साल के दिल्ली, मुंबई, बेंगलूरु, चेन्नई, पूणे और हैदराबाद के 1000 यूजर्स पर सर्वे किया। इसके अनुसार साथी के विश्वासघात को देखते हुए अगर कुछ लोग अपने पार्टनर से पीछे छुड़ाना चाहते है तो कुछ ऐसे भी हैं जो दोबारा उसी पार्टनर के साथ जिंदगी बिताने में यकीन रखते हैं। वे अपने पार्टनर की गलतियों को इग्नोर कर देते हैं। सेकंड चांस नहीं देना चाहते सच तो यह है कि बिना किसी शर्त के 36.9% कपल एक दूसरे को माफ कर देते हैं। 40.1% कपलमा...

श्रीनगर के डल झील की सफाई कर रही 7 साल की जन्नत, हैदराबाद के स्कूल की किताब में दर्ज हुई इसकी कहानी

Image
श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील प्रदूषण और अतिक्रमण की वजह से 22 स्क्वेयर किलोमीटर के मूल आकार से सिकुड़कर करीब 10 वर्ग किलोमीटर की रह गई है।इसके कारण झील की क्षमता भी कम होकर करीब 40 फीसदी बचीहै। पर्यटको द्वारा गंदगी फैलाने की वजह से इस झील केपानी की गुणवत्ता भी खराब हुई है। श्रीनगर की प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लगाने वाली इस झील की सफाई का जिम्मा पिछले दो साल से सात साल की एक नन्हीं बच्ची संभाल रही है।इस लड़की का नामजन्नत है। वह अपने शिकारे में बैठकरडल झील की सफाई करती देखी जा सकती है। उनके इस प्रयास को हैदराबाद के स्कूल की किताब में जगह दी गई है। जन्नत कहती हैं झील को साफ करने की प्रेरणा मुझे मेरे पापा तारीक अहमद से मिली। वे कहती है -डल झील श्रीनगर के सबसे प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। इस झील के करीब ही बनी मस्जिद हजरत बल यहां की खूबसूरती को और बढ़ा देती है। इस झील को कश्मीर के मुकुट में गहना माना जाता है जो यहां के लोगों के लिए आय का जरिया भी है। डल झील में फैले प्लास्टिक के कूड़े को साफ करने में जन्नत की मदद उनके पापा भी करते हैं। जन्नत अपने पिता के शिकारे में बैठकर झील के ...

सिने डांसर्स एसोसिएशन का चेहरा थीं सरोज खान, बुजुर्गों को पेंशन और बेटियों को मुफ्त शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया था

Image
लंबे समय सेसिने डांसर्स एसोसिएशन (CDA) के लिए अपनी सेवाएं दे रहीकोरियोग्राफर सरोज खान को कुछ ही समय पहले इस संस्था काब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था। एसोसिएशन के अध्यक्ष निलेश पराड़कर ने सरोज के जुड़ने के बाद कहा थाकि उनका साथ आना हमें और मजबूत और बेहतर बनाएगा। इसके बादसरोज ने संकल्प लियाथा कि वेडांसर्स की बेटियों को मुफ्त शिक्षा मुहैया कराएंगी। कहा था- अब जड़ों की ओर लौटने का वक्त सरोज ने पुरानी यादें साझा करते हुए कहा था- मैंने अपना कॅरियर ग्रुप डांसर के तौर पर शुरू किया था। और मेरे पास आज भी मेरा CDA का कार्ड है। मैं ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर एसोसिएशन को इंडस्ट्री में सबसे बड़ा बनाना चाहती हूं। जब मैं 10 साल की थी तब मैंने फिल्मों में डांसिंग शुरू की थी और अब जड़ों की ओर वापस लौटने का वक्त है। साथ हीवे सभी सुविधाएं प्रदान करने का भी जो मुझे हासिल नहीं हुई थीं। उन्हें वरिष्ठ कलाकारों की भीचिंता थी सरोज कहती थीं - मैंने अच्छा काम करने का वादा किया है। साथ ही डांसर्स कोफिल्म इंडस्ट्री में पूरा सम्मान दिलाया जाएगा जिसके वे हकदार हैं। उनका यह भी कहना थाकि स्टेज शो फंड रेजिंग के लिए किए जान...