Posts

Showing posts with the label 1733 July 06

बतख को रोड़ क्रॉस करवाने के लिए कैथलीन ने कंट्रोल किया न्यूयॉर्क का ट्रैफिक, सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा इंसानियत की मिसाल

Image
कैथलीन राइस ने बतख की जान बचाने के लिए न्यूयॉर्क ट्रैफिक को किया कंट्रोल, वीडियो देख लोगों ने की उनके काम की सराहना साउथइस्टर्न की घनी आबादी वाले क्षेत्र लॉन्ग आइसलैंड की डेमोक्रेटिक रिप्रजेंटेटिव कैथलीन राइस ने बतख और उसके बच्चों को रोड़ क्रॉस करवाने के लिए न्यूयॉर्क के फिफ्थ एवेन्यू की व्यस्त सड़क का ट्रैफिक कंट्रोल किया। इस वीडियो में बतखऔरउसके बच्चों को बचाने के लिए चार लोग कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे हैं। कैथलीन अपने हाथों से ट्रैफिक को नियंत्रित करते हुए स्टॉप बोलते हुई नजर आ रही हैं। वे बतख के बच्चों को बचाने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। एक व्यक्ति ने उनसे कहा कि इंसानियत इसी का नाम है। एक लड़की ने अपने टि्वटर अकाउंट के जरिय कैथलीन के बारे में लिखा- आज के जमाने में भी ऐसे लोग हैं जो बतख को बचाने के लिए भी ट्रैफिक रूकवा सकते हैं। कैथलीन को सलाम। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kathleen controls New York traffic to get the duck to cross the road, people on social media said the example of humanity from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DhPs...

बिना आर्थिक मदद के लक्ष्मी गौतम लावारिस शवों का अंतिम संस्कार करती हैं, वृंदावन में बुआ के नाम से रखती हैं अपनी खास पहचान

Image
वृंदावन में बुआजी के नाम से मशहूर 55 वर्षीय डॉ. लक्ष्मी गौतम लावारिस लोगों की लाशों का अंतिम संस्कार वर्ष 2012 से कर रही हैं। शव को मुखाग्नि भी वे खुद ही देती हैं। किसी से आर्थिक मदद भी नहीं लेतीं। शुरुआत में सिर्फ महिलाओं का अंतिम संस्कार करने वाली लक्ष्मी बीते दो साल से पुरुषों का अंतिम संस्कार भी कर रही हैं। बीते आठ सालों में करीब 300 शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी हैं। लॉकडाउन से अब तक वे7 अंतिम संस्कार कर चुकी हैं। यहां तक कि पुलिस भी लावारिस शव इन्हें अंतिम संस्कार के लिए दे जाती हैं। इससे मन को बहुत वेदना हुई वृंदावन के एसओपी कॉलेज में इतिहास की एसोसिएट प्रोफेसर रहीं डॉ. लक्ष्मी बताती हैं कि वर्ष 2011-12 में सुप्रीम कोर्ट ने वृंदावन में रहने वाली निराश्रित महिलाओं का सर्वे कराना तय किया। उसी सर्वे में सामने आया कि निराश्रित महिलाओं का अंतिम संस्कार ढंग से नहीं किया जाता है। इससे मन को बहुत वेदना हुई। किसी ने हाथ तक नहीं लगाया इसी बीच वृंदावन में राधा नाम की निराश्रित महिला का शव चबूतरे पर रखा मिला, जिसकी मौत सुबह हुई, लेकिन शाम तक किसी ने हाथ तक नहीं लगाया। मैंने उसका अंतिम...

भारत की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर बनीं जोया खान, रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्विटर अकाउंट पर की तारीफ

Image
जोया खानटेलीमेडिसिन परामर्श के साथ सीएससी के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा रही हैं।उनकी कोशिश ट्रांसजेंडर वर्ग को डिजिटल रूप से साक्षर बनानाऔर उन्हें काम के समान अवसर प्रदान करना है। वे इस समुदाय के बच्चों को भी कम उम्र से ही इंटरनेट और आधुनिक तकनीक की पूरी जानकारी देने की पक्षधर हैं। वडोदरा जिले में अपनी सेवाएं दे रही हैं जोया गुजरात के वडोदरा जिले में अपनी सेवाएं दे रही हैं। वे भारत में कॉमन सर्विस सेंटर की पहली ट्रांसजेंडर ऑपरेटर हैं। जोया चाहती हैं कि ट्रांसजेंडर समुदार के लोग भी डिजिटल युगके साथ चलें। जोया की इस उपलब्धि की जानकारी खुद केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, रविशंकर प्रसाद ने अपने ट्वीट अकाउंटके जरिये दी। काम करने का मौका दिया गया है सीएससी वडोदरा के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आसिफ खान पठान के अनुसार 3.5 लाख विलेज लेवल आंत्रप्रेन्योर सीएससी स्कीम ऑफ मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के अंतर्गत संपूर्ण भारत में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। हमारे देश में लोगों की बदलती सोच को देखते हुए जोया खान को बैंकिंग और एजुकेशन सेक्टरमें काम करने क...