इस साल हॉट चॉकलेट स्टेशन, वुडन क्रिसमस ट्री और स्पार्कलिंग वॉल के साथ करें क्रिसमस डेकोरेशन, घर को मिलेगा नया लुक
क्रिसमस पर हर साल एक ही तरह की सजावट करके ऊब गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राय किया जा सकता है। घर को विंटर वंडरलैंड में बदल सकते हैं। पॉमपॉम और रिबन से घर को सजा भी सकते हैं। इस बार क्रिसमस पर घर को क्लासिक या कंटेंपररी, दोनों तरह से सजा सकते हैं। 1. हॉट चॉकलेट स्टेशन : अपने किचन आइलैंड सेंटरपीस के लिए आकर्षक दिखने वाला छोटा सा हॉट चॉकलेट स्टेशन सजा सकते हैं। यहां हर वो चीज मौजूद होनी चाहिए, जिससे बढ़िया हॉट चॉकलेट बनाई जा सके। ये पूरी सर्दियों भर आपको वॉर्म और कोज़ी बनाए रखेगा। इस स्टेशन पर हॉट कोको, हॉट कोको बार, कोको साइन, कॉफी बार, थ्री टियर ट्रे, हॉट चॉकलेट बार, किचन साइन, क्रिसमस साइन रख सकते हैं। 2. फ्रंट डोर रैप : घर के मुख्य दरवाजे यानी फ्रंट डोर को खूब बड़े और चौड़े लाल रिबन से गिफ्ट रैप की तरह सजा सकते हैं ताकि ये बिल्कुल क्रिसमस गिफ्ट की तरह दिखे। सफेद दरवाजा है तो स्नो मैन स्टिकर परफेक्ट लगेगा। इसके अलावा भी अन्य क्रिसमस स्टिकर लगाए जा सकते हैं। 3. वुडन क्रिसमस ट्री : असली क्रिसमस ट्री के बजाय लकड़ी का क्रिसमस ट्री बनवा सकते हैं या फिर इसे खुद ही बना सकते हैं। बाद म...