Posts

Showing posts with the label 2020 at 05:31PM

तमिलनाडु की एस एन लक्ष्मी ने 58 मिनट में 46 डिशेज बनाकर कायम किया वर्ल्ड रिकॉर्ड, लॉकडाउन में बनाना सीखा इतना सब कुछ

Image
चेन्नई में एस एन लक्ष्मी सांई श्री ने 58 मिनट में 46 डिशेज बनाकर यूनिको वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया। लक्ष्मी ने बताया कुकिंग में उसका शौक मां की वजह से पैदा हुआ। उसने अपनी मां से खाना बनाना सीखा। वे वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम पाकर भी बेहद खुश हैं। लक्ष्मी की मां का नाम एक कलाईमगल है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लक्ष्मी ने कुकिंग सीखने की शुरुआत की। मैं तमिलनाडु स्थित अपने घर पर अलग-अलग तरह की पारंपरिक चीजें बनाती हूं। लॉकडाउन में जब लक्ष्मी ने मुझे किचन में इन चीजों को बनाते हुए देखा तो उसने भी इस सीखने की कोशिश की। जब मैंने लक्ष्मी की इस रुचि के बारे में मेरे हसबैंड को बताया तो उन्होंने ये सलाह दी कि हमें कुलीनरी एक्टिवटी में वर्ल्ड रिकार्ड के लिए लक्ष्मी का नाम देना चाहिए। इस बारे में जब हमने और जानकारी जुटाई तो पता चला कि लक्ष्मी से पहले केरल में 10 साल की सान्वी ने 30 डिश बनाकर वर्ल्ड रिकार्ड कायम किया था। लेकिन लक्ष्मी ने 46 डिशेज बनाकर सान्वी का रिकॉर्ड तोड़ा। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Tamil Nadu's N.N. Lakshmi set...

दुबई आर्टिस्ट हिकारू मोरिश्ता ने नेल आर्ट डिजाइन के लिए इस्तेमाल की रिसाइकल्ड चीजें, चेन के टुकड़ों से सजाए नाखून

Image
26 साल की हिकारू मोरिश्ता की नेल आर्ट डिजाइन देखकर आप दुनिया भर में होने वालेक्रिएशन का अंदाजा लगा सकते हैं।नेल आर्ट की ड्रिलिंग, शेपिंग, पॉलिशिंग के लिए हिकारू ने रिसाइकल्ड चीजों का उपयोग किया है। साथ ही चैन के छोटे-छोटे टुकड़ों को अलग-अलग शेप देकर उन्होंने अपने नाखूनों पर सजाया।आर्ट के ये क्रिएटिव पीसेस उनकी खूबसूरत इमेजिनेशन को बयां करते हैं।हिकारू द्वारा डिजाइन किया गया हर नाखून किसी यूनिक स्कल्पचर से कम नहीं है। मल्टीकलर इस नेल आर्ट डिजाइन में हिकारू ने लीफ से लेकर डॉट्स का इस्तेमाल अपने नाखूनों को सजाने में किया। हाथों के बीच में गोल्डन चेन से इस आर्टिस्ट ने नेल आर्ट को डिफरेंट लुक दिया है। इस नेल आर्ट में नियॉन ग्रीन के साथ एक नेल पर डिजाइन किया हुआ ब्लू नेल आर्ट आकर्षक लग रहा है। वैसे भी नियॉन के किसी भी शेड को इस मौसम में नेल आर्ट के लिए परफेक्ट माना जाता है। लाल गुलाब से मिलते जुलते रेड के शेड का इस्तेमाल नाखूनों की खूबसूरती बढ़ाने में किया गया है। इस नेल आर्ट में रेड फेदर, कलरफुल क्रिस्टल और छोटी-छोटी चेन से नाखूनों को सजाया गया है। रंग-बिरंगे स्टोन्स से नेल्स की ...