Posts

Showing posts with the label 2020 at 07:00PM

हैंडक्राफ्टेड स्नो और बॉटल ब्रश ट्री से सजाएं घर, कम समय में किए जाने वाले डेकोर के लिए अपनाएं ये 4 तरीके

Image
क्रिसमस पर हर साल एक ही तरह की सजावट करके ऊब गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राय किया जा सकता है। घर को विंटर वंडरलैंड में बदल सकते हैं। पॉम पॉम और रिबन से घर को सजा भी सकते हैं। इस बार क्रिसमस पर घर को क्लासिक या कंटेंपररी, दोनों तरह से नया लुक दें। 1. स्नो सीन किचन में खाली कांच की बरनियां हैं तो इनमें शकर का बूरा भरें, बॉटल धोने के दो ब्रश इनमें डाल दें, कुछ क्रिसमस बॉल्स या फिगर्स रख सकते हैं और कुछ मिनी डेकोर रख सकते हैं। 2. हैंड क्राफ्टेड स्नो क्रिसमस डेकोर में नकली स्नो बनाकर महीन सफेद धागों की मदद से अपनी सीलिंग से लटकाई जा सकती है। इसके लिए सफेद प्रिंटर पेपर, कैंची और कुछ स्निप्स की जरूरत होगी। इन्हें घर की लॉबी की सीलिंग से लटकाया जा सकता है। 3. वाशी टेप और लाइट्स साधारण वाशी टेप से ही क्रिसमस ट्री को दीवार पर बनाया जा सकता है। दीवार खराब नहीं होगी, इसे आसानी से हटाया भी जा सकता है। क्रिसमस ट्री के बीच में फेरी लाइट्स लगाकर ट्री को सजाया जा सकता है। इंस्टेंट क्रिसमस डेकोर के लिए ये सर्वश्रेष्ठ आइडिया हो सकता है। 4. बॉटल ब्रश ट्री बॉटल को धोने वाले ब्रश से भी क्रिसमस ट्र...

दरवाजों के हिंजेस पर मेयोनीज लगाने से आवाज़ आना बंद होती है, दीवारों से क्रेयॉन्स के निशान मिटाने में यह मदद करता है

Image
अगर आपको ये लगता है कि मेयोनीज का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने के लिए ही किया जाता है तो आप गलत हैं। ऐसे कई काम है जो मेयोनीज का यूज करके आसानी से किए जा सकते हैं। यहां बताए जा रहे इन पांच कामों में मेयोनीज काफी फायदेमंद साबित होता है। 1. यदि आपकी अंगुली में अंगूठी फंस जाए तो मेयोनीज़ लगाकर इसे बहुत आसानी से बाहर निकाला जा सकता है। 2. दीवारों पर क्रेयॉन्स के निशान हैं तो पहले कुछ देर के लिए मेयोनीज़ लगाकर रखें और फिर एक गीले कपड़े से अच्छी तरह पोंछ दें। 3. प्लांट्स की पत्तियों को चमकाना है तो एक पेपर नैपकिन पर थोड़ा सा मेयोनीज़ लेकर हर पत्ता साफ करें, वह चमक जाएंगी। 4. घर का कोई दरवाजा आवाज़ करता है, तो हिंजेस पर थोड़ा मेयो लगाने से आवाज़ बंद की जा सकती है। यह ग्रीस जैसा काम करेगा। 5. बच्चे के सिर में जुंए हो गई हैं, तो एक कंघे में थोड़ा मेयो लेकर बालों पर कंघी फेर कर, बाल बांधकर सो जाएं। फिर अगले दिन बाल धो लें। आप पाएंगे कि जुंएं सिर से साफ हो चुकी हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Applying mayonnaise on the hangings of the doors stops the noise, whi...

कपड़े से चाय के दाग निकालने के लिए उस पर बेकिंग सोडा डालकर रगड़ें, हल्दी के दाग निकालने के लिए बेसन का घोल लगाएं

Image
कपड़ों पर लगे दाग़ निकालना अक्सर मुश्किल होता है, चाहे वे मेकअप के दाग़ हों या फिर खाने-पीने के। लेकिन घरेलू उपायों को अपनाकर इस दाग़ों को आसानी से दूर कर सकते हैं। बस इतना याद रखें कि बहुत गर्म पानी से दाग़ न निकालें। इसका विपरीत प्रभाव हो सकता है। दाग़ और पक्के हो सकते हैं। इसके बजाय सादे या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें तो आपका काम आसान हो जाएगा। मिट्टी के दाग़ यदि कपड़े पर मिट्टी के दाग़ लगे हैं और वे सूख चुके हैं, तो डिटर्जेंट और पानी को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे दाग़ पर 5-7 मिनट लगाकर छोड़ दें। दाग़ आसानी से निकल जाएंगे। पसीने के दाग़ सफेद कपड़ों से पसीने के दाग़ निकालना मुश्किल होता है। इसके लिए बेकिंग सोडा, हाइड्रोजन परॉक्साइड और पानी समान मात्रा में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लें। इसे दाग़ वाली जगह पर लगाकर अच्छी तरह से रगड़ें। क़रीब आधा घंटे तक ऐसे ही रहने दें और फिर पानी से धो लें। चाय के दाग़ चाय के दाग़ अक्सर लग ही जाते हैं। इन्हें निकालने के लिए दाग़ वाले कपड़े को गीला करके उस पर बेकिंग सोडा डालकर रगड़ें और आधे घंटे के लिए लगा रहने दें। इसके बाद साफ़ पानी से धो दें। इसके अलावा टूथपेस...

आगरा की भगवान देवी महज 20 रुपए में खाना बेचकर चलाती हैं अपना घर, महामारी के चलते ग्राहकों का आना हुआ बंद, अब दो वक्त की रोटी मिलना भी मुश्किल

Image
आगरा की भगवान देवी अपनी छोटी सी दुकान में महज 20 रुपए में खाना बेचती हुई नजर आती हैं। इस बुजुर्ग महिला को आमतौर पर लोग 'रोटी वाली अम्मा' के नाम से जानते हैं। वह आगरा के सेंट जोंस कॉलेज के सामने अपनी छोटी सी दुकान चलाती हैं। लेकिन महामारी की वजह से अम्मा की आमदनी नहीं हो रही है। भगवान देवी कहती हैं 'यह काम मैं पिछले 15 सालों से कर रही हूं। लेकिन इस समय बिलकुल बिक्री नहीं हो रही है।' भगवान देवी की 20 रुपए की थाली में दाल, सब्जी, चावल और रोटी होती है। अम्मा कहती हैं आजकल मुश्किल से ही कोई ग्राहक मेरी दुकान पर आता है। अम्मा एक विधवा महिला हैं जो महामारी के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं। वे कहती हैं ''मेरी कमाई का कोई दूसरा जरिया नहीं है। अगर मुझे लोगों का सहारा मिले, तो मेरी यह हालत नहीं होगी जो अभी है। मुझ पर लगातार मेरी दुकान यहां से हटा देने का दबाव बनाया जा रहा है''। वे चाहती हैं कि उन्हें अपनी दुकान खोलने के लिए कोई स्थायी जगह मिले। रोटी वाली अम्मा के अनुसार, आजकल उनकी दिनभर में जो थोड़ी बहुत कमाई होती है, उससे दो वक्त की रोटी जुटा पाना मुश्किल है...