हैंडक्राफ्टेड स्नो और बॉटल ब्रश ट्री से सजाएं घर, कम समय में किए जाने वाले डेकोर के लिए अपनाएं ये 4 तरीके

क्रिसमस पर हर साल एक ही तरह की सजावट करके ऊब गए हैं तो इस बार कुछ नया ट्राय किया जा सकता है। घर को विंटर वंडरलैंड में बदल सकते हैं। पॉम पॉम और रिबन से घर को सजा भी सकते हैं। इस बार क्रिसमस पर घर को क्लासिक या कंटेंपररी, दोनों तरह से नया लुक दें।

1. स्नो सीन

किचन में खाली कांच की बरनियां हैं तो इनमें शकर का बूरा भरें, बॉटल धोने के दो ब्रश इनमें डाल दें, कुछ क्रिसमस बॉल्स या फिगर्स रख सकते हैं और कुछ मिनी डेकोर रख सकते हैं।

2. हैंड क्राफ्टेड स्नो

क्रिसमस डेकोर में नकली स्नो बनाकर महीन सफेद धागों की मदद से अपनी सीलिंग से लटकाई जा सकती है। इसके लिए सफेद प्रिंटर पेपर, कैंची और कुछ स्निप्स की जरूरत होगी। इन्हें घर की लॉबी की सीलिंग से लटकाया जा सकता है।

3. वाशी टेप और लाइट्स

साधारण वाशी टेप से ही क्रिसमस ट्री को दीवार पर बनाया जा सकता है। दीवार खराब नहीं होगी, इसे आसानी से हटाया भी जा सकता है। क्रिसमस ट्री के बीच में फेरी लाइट्स लगाकर ट्री को सजाया जा सकता है। इंस्टेंट क्रिसमस डेकोर के लिए ये सर्वश्रेष्ठ आइडिया हो सकता है।

4. बॉटल ब्रश ट्री

बॉटल को धोने वाले ब्रश से भी क्रिसमस ट्री बनाया जा सकता है। तीन या चार बॉटल ब्रश का इस्तेमाल कर छोटे-छोटे कलरफुल क्रिसमस ट्री बनाएं और उन्हें केक स्टैंड ग्लास के नीचे सजाकर रख सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make a Great Decoration at Christmas with Handcrafted Snow and Bottle Brush Trees!


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LXCp4E

https://ift.tt/2Kz07E3

Comments

Popular posts from this blog

कोविड-19 से आई फूड जगत में नई क्रांति, अब सस्ता नहीं अच्छा खाना पसंद कर रहे लोग, घर से लेकर रेस्टोरेंट में जरूरत बना हाइजीन

गार्डन आइडियाज:घर की बालकनी या छत पर टेरेस गार्डन बनाने के लिए वर्टिकल गार्डन तैयार करें, यहां की थीम और मौसम के अनुसार फ्लोरिंग प्लान करना भी जरूरी