लॅाकडाउन में पजामे के अलग-अलग पैटर्न बने गर्ल्स की पसंद, जेब्रा प्रिंट या किमोनो से फ्लॉन्ट करें अपना लुक
चाहे आप घर से ऑफिस के काम कर रही हों या घर के काम ही कर रही हों दोनों ही कंडीशन में कम्फर्टेबल रहना चाहती हैं। ऐसे में पजामा परफेक्ट आउटफिट है। यह कई फैब्रिक, कलर और स्टाइल में मिल रहे हैं। जानते हैं इन दिनों ट्रेंड में क्या है, जो आपको दोपहर की कैट नैप से लेकर रात की ब्यूटी स्लीप तक कम्फर्टेबल रखेंगे। जेब्रा प्रिंट : वैसे तो पजामा में हमेशा से कई तरह के प्रिंट मौजूद रहे हैं, लेकिन इन दिनों जेब्रा प्रिंट पजामा काफी मशहूर हो रहा है। ऑफ वाइट बेस पर ब्लैक ज़ेब्रा प्रिंट हैं जो पूरे पजामा सूट को बिल्कुल नया लुक देते हैं। स्ट्राइप्ड : प्लेन वाइट बेस पर ब्लैक स्ट्राइप्स भी बहुत पसंद की जा रही हैं। यह लॉन्ग और शॉर्ट दोनों पैर्टन में मिलेंगे। सिल्क फैब्रिक और कॉटन दोनों में ही ब्लैक स्ट्राइप्स मिल जाएंगी। इस पैटर्न में पजामा के दोनों तरफ पॉकेट्स भी मिल रही हैं। इस तरह आकर्षक दिखने के साथ ही ये ज्यादा फंक्शनल भी हो जाते हैं। किमोनो: वैसे तो किमोनो एक जापानी परिधान है जो कि टी शेप में होता है पर इन दिनों इस पैटर्न के पजामे भी ट्रेंड में हैं। यह बिल्कुल अलग दिखते हैं। कंफर्टेेबल होते ...