Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:17PM

ओडिशा में तीसरी कक्षा की स्टूडेंट दिब्यांशी ने विभिन्न देशों के 5,000 मैच बॉक्स जमा किए, उनके पिता ने की इस काम में मदद

Image
ऐसे कई लोग हैं जो अलग-अलग तरह की चीजों को कलेक्ट करते हैं। कई बार इन कामों की वजह से उन्हें शोहरत भी मिलती है। ऐसा ही कुछ ओडिशा की रहने वाली तीसरी कक्षा की स्टूडेंट दिब्यांशी ने भी किया। दिब्यांशी ने विभिन्न देशों के 5,000 मैच बॉक्स जमा किए। दिब्यांशी ने बताया कि अलग-अलग देशों के मैच बॉक्स जमा करने के लिए उसने इतने देशों की यात्रा नहीं की बल्कि उसके रिश्तेदारों में से जब भी कोई विदेश जाता तो वह उनसे अपने कलेक्शन के लिए मैच बॉक्स मंगवा लेती। दिब्यांशी को इस काम के लिए उनके पिता ने प्रेरित किया। वे एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर हैं। वे जब भी कहीं जाते तो अपनी बेटी के लिए मैच बॉक्स लेकर आते। इस तरह दिब्यांशी के पास कई तरह के अलग-अलग मैच बॉक्स जमा होने लगे। दिब्यांशी ने उन्हें अलग-अलग थीम के आधार पर ऑर्गेनाइज किया। दिब्यांशी के पास विभिन्न देशों के मैच बॉक्स हैं। इनमें नेपाल, पोलैंड, भूटान, जापान और बांग्लादेश शामिल हैं। उनके पेरेंट्स इन मैच बॉक्स को जमा करने में दिब्यांशी की मदद करते हैं। दिब्यांशी की मां गोपा मोहंती ने बताया- ''दिब्यांशी पिछले तीन साल से मैच बॉक्स जमा कर रही है।...

11 करोड़ का दुनिया का सबसे महंगा मास्क, 18 कैरेट सोने से बने मास्क में 3600 हीरे जड़े और वायरस से बचाने के लिए एन-99 फिल्टर लगाया

Image
यह है दुनिया का सबसे महंगा कोरोना मास्क। इसकी कीमत 11 करोड़ रुपए है। इस मास्क को इजरायल के एक ज्वैलर ने अपने अमेरिकी ग्राहक के लिए तैयार किया है। यह मास्क 18 कैरेट सोने से बना है। इसमें 3600 काले और सफेद हीरे जड़े हैं। मास्क को अक्टूबर में डिलीवर किया जाएगा। मास्क में एन-99 फिल्टर लगाया गया मास्क को तैयार करने वाली इजरायली फर्म युवेल के मालिक इसाक लेवी का कहना है कि इसमें एन-99 फिल्टर लगा है जो आपको वायरस के कणों से सुरक्षित रखता है। हम मास्क को जिस ग्राहक के लिए बना रहे हैं वो चीनी आर्ट के संग्राहक हैं और अमेरिका में रहते हैं। मास्क को खास जगहों पर प्रयोग किया जाएगा फर्म के मालिक लेवी कहते हैं कि मुझे नहीं लगता है ग्राहक इतने महंगे को मास्क को पहनकर सुपरमार्केट जाएगा। वह इसे कुछ खास जगहों पर ही इस्तेमाल करेगा। यह उनके लिए खास होगा। 25 आर्टिस्ट की टीम इसे तैयार कर रही इस खास मास्क को तैयार करने के लिए 25 कलाकारों की टीम काम कर रही है। मास्क को तैयार करने के लिए पहले सोने का एक ढ़ांचा तैयार किया गया है। इस पर हीरेजड़ित छोटे-छोटे हिस्से लगाए जा रहे हैं। खास तरह के इक्विपमेंट का प...

प्रतिष्ठित स्पोर्ट्स मैगजीन में पहली बार मिला ट्रांसजेंडर मॉडल वेलेंटिनो को स्थान, अपनी ही तरह की महिलाओं को दिलाना चाहती हैं उनका हक

Image
स्पोर्ट्स एलेस्ट्रेड एक अमेरिकन स्पोर्ट्स मैगजीन है। इसका सर्कुलेशन 10 लाख है। इसे दो बार नेशनल मैगजीन अवार्ड प्राप्त है। इस मैगजीन के स्विम सूट इश्यू में पहली बार किसी ट्रांसजेंडर मॉडल को स्थान मिला है। ब्राजील की वेलेंटिनो सेंपियो एक ट्रांसजेंडर मॉडल हैं। वे पहली बार 2020 के अंक में हेदी क्लम और एश्ले ग्राहम जैसी जानी-मानी हास्तियों के साथ दिखाई देंगी। 23 साल की सेंपियो इस सम्मान को पाकर बहुत खुश हैं। मैगजीन का यह अंक 21 जुलाई को रिलीज होगा। सेंपियोब्राजील मेंनॉर्थ ईस्ट के एक छोटे से गांव से संबंध रखती हैं। वे कहती हैं मैं एक ऐसे गांव में रहती हूं जहां गरीबी की दर ज्यादा है। यहां ट्रांसजेंडर समुदाय आज भी अपमान की नजरों से देखा जाता है। ये मेरी खुशनसीबी है कि मुझे इस प्रतिष्ठित प्रत्रिका के लिए चुना गया। मैं चाहती हूं कि मेरी तरह अन्य ट्रांसजेंडर्स को भी समाज में सम्मान और उनका हक मिले। मैं उनके लिए जो भी संभव है, हर वो प्रयास करना चाहती हूं। इससे पहले 2017 में सेंपियो ऐसी पहली ट्रांसजेंडर मॉडल थीं जो वॉग के कवर पेज पर देखी गई थीं। इसके फ्रेंच एडिशन के कवर पर उन्हें स्थान मिला ...