Posts

Showing posts with the label 2020 at 11:37AM

ब्रिटेन में एक कपल ने लॉटरी में जीते 1130 करोड़ रुपए, इसमें से 600 करोड़ लोगों को बांटे लेकिन अपने लिए खरीदी सेकंड हैंड कार

Image
ब्रिटेन में एक कपल फ्रांसिस कोनोली ने लॉटरी में करीब 1130 करोड़ रुपए जीते। हैरानी की बात यह है कि इसमें से 600 करोड़ रुपए उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों में बांटकर उनकी दयनीय स्थिति सुधार दी। इससे भी अच्छी बात यह है कि जिन्हें रुपए बांटे, उन लोगों ने भी अपनी हैसियत से अन्य लोगों की मदद की। इस कपल ने पहले तय किया था कि वे अपनी पहचान वाले 50 लोगों की मदद करेंगे, बाद में 175 परिवारों में लॉटरी के पैसे बांट दिए ताकि वे नए घर खरीद सकें और कर्ज चुका सकें। उन्होंने जिन लोगों की मदद की, उनके इंश्योरेंस भी करवाए। इसके अलावा उन्होंने 1000 लोगों के लिए गिफ्ट भी खरीदे जो क्रिसमस के दौरान अस्पतालों को भेज जाएंगे। साथ ही उन लोगों को गिफ्ट भेजे जो घर से दूर हैं। उन्हें 30 कंप्यूटर और 20 लैपटॉप खरीद कर दिए ताकि वे अपने परिवार और दोस्तों के संपर्क में रह सकें। ब्रिटेन के द नेशनल लॉटरी के यूरो मिलियन प्रोग्राम के तहत फ्रांसिस और उनके पति पैट्रिक ने यह राशि जीती थी। 54 साल की फ्रांसिस कहती हैं कि उन्हें गहने खरीदने से अधिक खुशी दूसरों के चेहरों पर खुशी देखकर हुई। इतने पैसे मिलने के बाद भी उन्होंने अपन...

तमिलनाडु में 13 तरह की इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा की शुरुआत हुई, इस वाहन को चलाने वालों में सबसे अधिक महिलाएं हैं

Image
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानिस्वामी ने 13 तरह की ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाई। इन ऑटो रिक्शा में सीसीटीवी कैमरा, पैनिक बटन और जीपीएस फैसिलिटी उपलब्ध है। इससे 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा। इन ऑटो रिक्शा को चलाने वालों में सबसे अधिक महिलाएं हैं। इस तरह के इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा को एम-ऑटोज नाम दिया। इसे एम-ऑटो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी द्वारा बनाया गया है। एम-ऑटोज नामक इलेक्ट्रॉनिक ऑटो-रिक्शा के इन 13 वेरिएंट्स को हरी झंडी दिखाते हुए, राज्य सरकार ने 2019 में एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो कि ऑटो-रिक्शा को पेट्रोल में परिवर्तित करने पर आधारित था। इसके अंतर्गत पेट्रोल से चलने वाले ऑटो रिक्शा को बिजली से चलने वाले ऑटो रिक्शा में परिवर्तित किया गया। इसकी लॉन्चिंग 21 सितंबर को हुई। इन ऑटो की स्पीड 70 किमी/घंटा है। पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ऑटो रिक्शा से प्रदूषण ज्यादा होता है जिसे कम करने के लिए बिजली से चलने वाले ऑटो रिक्शा को लॉन्च किया गया है। इसे एक घंटे चार्ज करने पर यह 100 किमी तक चल सकती है। इसमें एक ड्राइवर और तीन लोगों के बैठने की व्यवस्था है। हमारे देश में पिछले कुछ सालों क...