नेचरल स्किन केयर प्रोडक्ट ने बढ़ाया वेगन ब्यूटी ट्रेंड, इंडियन स्किन टोन को ध्यान में रखते हुए लॉन्च की जा रही ऐसे प्रोडक्ट्स की विशाल रेंज
दुनिया में ऐसे लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है जो ऑर्गेनिक और वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स अपना रहे हैं। दुनिया के अधिकांशखरीदारों की शॉपिंग लिस्ट में ऐसे सामानों को तेजी से जगह मिल रही है। केमिकल से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक लोगों का रुझान वेगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स की ओर तेजी से बढ़ रहा है। ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की विशाल रेंज लॉन्च की लाइफ स्टाइल में वेगानिज्म और क्लीन ईटिंग को बढ़ावा देने वाले लोग ब्यूटी के वेगन ट्रेंड को अपनाने में सबसे आगे हैं। इस तरह के नैचरल स्किन केयर प्रोडक्ट उनकी जरूरत बनकर सामने आ रहे हैं। साउथ कोरियन ब्यूटी ब्रांड जेजुंदई ने ऑर्गेनिक प्रोडक्ट की विशाल रेंज लॉन्च की है। त्वचा की अतिरिक्त देखभाल जरूरी इसमें एंटी एजिंग रिच क्रीम फेस सिरम, मॉइश्चुराइजर, स्प्रे, फेस मास्क सीरम, फेस वाश, बॉडी/फेस लाइट क्रीम शामिल है। वैसे भी मानसून में हमारे त्वचा को देखभाल की ज्यादा जरूरत होती है। इस मौसम में होने वाली उमस और प्रदूषण को देखते हुए त्वचा की अतिरिक्त देखभाल जरूरी है। वीगन ब्यूटी प्रोडक्ट्स में पाए जाने वाले विटामिंस और मिनरल्स त्वचा में आसानी से अवशोषित हो जा...