क्लाउड किचन का बिजनेस महिलाएं 25,000 के निवेश से घर में शुरू कर सकती हैं, इससे जुड़ी खास बातें बता रहे हैं चटर-पटर फूड के फाउंडर प्रशांत कुलकर्णी
कोरोना महामारी की वजह से कई बिजनेस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फूड इंडस्ट्री भी इनमें से एक है। हालांकि बदलती जरूरतों और तकनीकी के संगम ने हमारे लिए कई नए विकल्प तैयार कर दिए हैं। इनमें सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है, क्लाउड किचन। क्लाउड किचन एक प्रकार का ऐसा रेस्टोरेंट है जहां सिर्फ टेक अवे ऑर्डर ही दिए जा सकते हैं। इसे घर के किचन से लेकर प्रोफेशनल किचन तक में शुरू किया जा सकता है। इसमें स्विगी और जोमैटो जैसी फूड डिलीवरी एप से ज्यादातर ऑनलाइन ऑर्डर आते हैं। आप ऑफ लाइन बाजार भी खोल सकते हैं जैसे कि किसी रेस्टोरेंट को रेगुलर सप्लाय करना, हॉस्टल और कार्पोरेट ऑफिसेस तक रोज लगने वाले टिफिन की जरूरत को पूरा करना, पार्टियों के कैटरिंग ऑर्डर लेना आदि। त्योहारों के समय कुछ खास तरह के पकवानों के ऑर्डर ले सकते हैं जैसे होली में गुझिया के ऑर्डर लेना आदि। क्लाउड किचन शुरू करने के लिए बहुत कम पूंजी की जरूरत होती है। घर से यह काम शुरू करने के लिए सिर्फ 25,000 रुपयों के निवेश की जरूरत पड़ती है। प्रोफेशनल स्तर पर शुरू करने पर इसमें चार लाख रुपए तक का खर्च आ सकता है। यह खर्च मुख्य र...