Posts

Showing posts with the label 2020 at 04:22PM

केरल की आरती रघुनाथ ने 90 दिन में 350 ऑनलाइन कोर्स करके बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अपनी कॉलेज फैकल्टी की मदद से निश्चित समय में कर दिखाया ये काम

Image
कोविड-19 की मुश्किलों के बीच जब लोग तरह-तरह की एक्टिविटीज कर अपना समय बिता रहे हैं, ऐसे में आरती रघुनाथ ने अपना समय पढ़ाई करने में बिताया। आरती कोची में एलमकारा की रहने वाली हैं। आरती एमईएस कॉलेज में एमएससी बायोकेमेस्ट्री की सेकंड ईयर स्टूडेंट हैं। उन्होंने पिछले 3 महीने में 350 ऑनलाइन कोर्स करके वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम किया। आरती के अनुसार, मेरी कॉलेज फैकल्टी ने मुझे ऑनलाइन कोर्स की दुनिया से परिचित कराया। ऑनलाइन कोर्स की विशाल रेंज है। इसे मैंने निश्चित समय में अपने कॉलेज के प्रिंसिपल पी मोहम्मद, हनीफा के जी और क्लास ट्यूटर नीलिमा टी के की मदद से पूरा किया। आरती के पिता का नाम मलियेक्कल मेदाथिल एम आर रघुनाथ और मां का नाम कलादेवी है। आरती ने जिन यूनिवर्सिटीज से कोर्स किए उनमें जॉन हॉकिंस यूनिवर्सिटी, यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जिनिया, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोरेडो बोल्डर, यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगन, यूनिवर्सिटी ऑफ रोचेस्टर, एमोरी यूनिवर्सिटी, कोरसेरा प्रोजेक्ट नेटवर्क और टेक्निकल यूनिवर्सिटी ऑफ डेनमार्क भी शामिल हैं। Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Aarti Raghunath of K...

नुसरत जहां की मदद के लिए कोई तैयार नहीं था, खुद अपने बल पर खड़ी की 3 फ्लॉवर सेलिंग कंपनी जिसका टर्नओवर है 2 करोड़

Image
38 वर्षीय नुसरत जहां आरा कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में रहती हैं। 2010 में नुसरत ने अपनी सरकारी नौकरी छोड़ दी। कंप्यूटर ग्रेजुएट नुसरत जॉब करने के बजाय अपना बिजनेस शुरू करना चाहतीं थीं। इसकी शुरुआत उन्होंने अपने घर के पीछे बने बगीचे में फूलों की खेती से की। वे इन फूलों को उगाकर बेचने लगीं। आज वे अपने क्षेत्र में न सिर्फ फ्लॉवर सेलिंग कंपनी की ओनर हैं, बल्कि घाटी में फ्लोरीकल्चर सेक्टर को बढ़ावा दे रही हैं। हालांकि इस काम की शुरुआत नुसरत के लिए मुश्किल भरी रही। उनके पास कोई सपोर्टर या इनवेस्टर नहीं था। उन्होंने अपनी जमा पूंजी इस बिजनेस की शुरुआत में ही लगा दी थी। वे कहती हैं कश्मीर जैसी जगह पर लोग बुटिक या ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए तो इनवेस्ट करते हैं लेकिन फ्लोरीकल्चर में पैसा लगाना उन्हें घाटे का सौदा नजर आता है। जब मैं अपने काम के बारे में लोगों को बताकर उनसे आर्थिक मदद मांगती तो कोई मेरी मदद करने को तैयार नहीं होता था। यहां तक कि प्रशासन की ओर से भी मुझे सपोर्ट नहीं मिला। लेकिन नुसरत ने जब इन फूलों की डिमांड को बढ़ते देखा तो यह तय कर लिया कि अपने काम को हर हाल में आगे बढ़ाना है। न...

कोरोना काल में सेफ फूड बना पहली प्राथमिकता, फार्म फ्रेश और ऑर्गेनिक की बढ़ रही मांग

Image
कोरोना वायरसने लोगों का ध्यान अब स्वास्थ्य पर केन्द्रित कर दिया है। एक तरह जहां इम्युनिटी बूस्टर मसालों की डिमांड बढ़ी है, वहीं अब शहर के लोग कोशिश कर रहे हैं कि वे सब्जियां, अनाज, दूध और तेल भी ऑर्गेनिक व केमिकल फ्री ही इस्तेमाल करें। शहर के ऑर्गेनिक फार्मर्स और इस क्षेत्र में काम कर रहे स्टार्टअप ओनर्स के मुताबिक, सिर्फ लॉकडाउन में ही करीब 3500 से अधिक नए परिवारों ने ऑर्गेनिक पर शिफ्ट होने का निर्णय लिया। यह ऑर्गेनिक सब्जियां, फर या दूसरे फूड आइटम्स केमिकली ट्रीटेड चीजों की तुलना में कुछ महंगे जरूर हैं, लेकिन यह कम से कम यह भरोसा जरूर देते हैं कि खाई जा रही चीजें शुद्ध हैं। ट्रैक कर सकेंगे सब्जी कितनी सेफ ऑर्गनिक फॉर्मर प्रतीक शर्मा बताते हैं कि, लॉकडाउन के बाद करीब 1800 लोग ऑर्गेनिक फूड पसंद कर रहे हैं। अब लोगों कीप्रियॉरिटी यह भी है कि उन्हें यह पता चले कि सब्जी कितने हाथों से होकर गुजर कर उन तक पहुंची है। हम ऐसा ट्रैकिंग सिस्टम दे रहे हैं। पूरा साइकिल सेफ रहे, इसके लिए हम पैकेजिंग भी डिस्पोजेबल कर रहे हैं। अनाज भी डिमांड में ऑर्गनिक फॉर्मर सुधांशु शर्मा बताते हैं, हेल्थकेयर ...