जालंधर में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला खाना बेचकर चला रहीं हैं अपना घर, एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांज ने की इनकी मदद की अपील
एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांज ने सोशल मीडिया पर 70 साल की महिला का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में यह बुजुर्ग महिला जालंधर में अपना खर्च चलाने के लिए पराठे बेचती नजर आ रही हैं। जालंधर के फगवाड़ा गेट मार्केट में इस महिला का एक स्टॉल है जहां वह पराठे बनाते हुए दिखाई दे रही हैं। उन्होंने बताया कि उनके पति अब इस दुनिया में नहीं रहे। तब से वे रोज यहां खाना बनाकर बेचती हैं। दिलजीत दोसांज के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने रिशेयर्ड किया। उन्होंने ये भी लिखा कि जब भी जालंधर जाएं तो इस महिला के हाथ से बने पराठे जरूर खाकर आएं। इस बुजुर्ग महिला का कहना है कि ''लोग बड़े-बड़े होटलों में हजारों रुपए खाने में खर्च करते हैं। इन लोगों के लिए 500-700 तो मामूली बात है। हमारे पास रोटी भी सस्ती है। दाल-सब्जी और पराठे भी सस्ते हैं''। जब वीडियो बनाने वाले शख्स ने उनसे पूछा कि आप इस काम से खुश हैं तो वे कहने लगीं - ''क्या करें अब, कराना ही पड़ेगा''। उन्होंने अपने बच्चों को इस कमाई के जरिये ही पाला है। हालांकि अब उनका काम कम हो गया है। महामारी की वजह से यहां आने व...