Posts

Showing posts with the label 2020 at 02:42PM

हैदराबाद के रामू दोसापटी जरूरतमंदों की मदद के लिए चला रहे राइस एटीएम, 25,000 परिवारों को राशन बांटने के लिए 50 लाख खर्च किए

Image
इस साल ऐसे कई लोग चर्चा में रहे जिन्होंने अपने सेवाभाव से दुनिया भर में नाम कमाया। इनमें से कुछ ऐसे थे जो दूसरों की सेवा करने में आर्थिक रूप से सक्षम थे, वहीं कुछ वे भी रहे जिन्होंने खुद पैसों की तंगी उठा कर भी जरूरतमंदों की मदद की। ऐसे ही नेक लोगों में शामिल हैं हैदराबाद के रामू दोसापटी। वे एक कॉर्पोरेट कंपनी में एचआर हैं और हैदराबाद में 24 घंटे राइस एटीएम चलाकर जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। वे अब तक 50 लाख रुपए खर्च कर चुके हैं जिसमें उनके प्रोविडेंटेंड फंड का पैसा भी शामिल है। उन्होंने हैदराबाद के एलबी नगर में राइस एटीमए की शुरुआत की। वे जरूरतमंदों को मुफ्त में राशन बांटते हैं। उनके इस एटीएम का फायदा हर राेज लगभग 200 से 300 परिवारों को मिलता है। अब तक वे तकरीबन 25,000 परिवारों की मदद कर चुके हैं। जब उनसे यह पूछा जाता है कि इस काम की शुरुआत कैसे हुई तो वे बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान एक दिन वे घर के पास बनी दुकान में अपने बच्चों के लिए चिकन खरीदने गए। उस दुकान में एक सिक्योरिटी गार्ड 2000 का चिकन खरीद रहा था। रामू ने उस गार्ड से जब इतना सारा चिकन खरीदने की वजह पूछी तो उसने बताया...