Posts

Showing posts with the label 2020 at 06:00AM

स्पाइसी खाने के शौकीनों के लिए काठियावाड़ी भरवां प्याज की आसान रेसिपी, इससे खाने का मजा दोगुना हो जाएगा

Image
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today Kathiawadi Stuffed Onion Recipe for those who love spicy food, it will double the fun of eating from Dainik Bhaskar https://ift.tt/357VHv9 https://ift.tt/3nW0TJV

देश के चुनाव में पहली बार ट्रांसजेंडर महिला मोनिका दास बनेंगी पीठासीन अधिकारी, वे अपनी मेहनत के बल पर ट्रांसजेंडर्स के प्रति लोगों का नजरिया बदलना चाहती हैं

Image
बिहार के चुनाव में इतिहास रचने वाली ट्रांसजेंडर मोनिका दास को विधानसभा चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी बनाया जाएगा। ऐसा देश में पहली बार होगा जब किसी ट्रांसजेंडर को मतदान कार्य के लिए पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किया जाएगा। मोनिका दास एक बूथ की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्हें पीठासीन अधिकारी के तौर पर 8 अक्टूबर को ट्रेनिंग दी जाएगी। मोनिका दास पटना की रहने वाली हैं और इनकी उम्र 32 साल है। मोनिका ने स्कूली शिक्षा नवोदय विद्यालय से और पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया जिसमें वे गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने पटना लॉ कॉलेज से एलएलबी की डिग्री भी ली है। मोनिका देश की पहली ट्रांसजेंडर महिला हैं जो एक राष्ट्रीय बैंक में 2015 से कार्यरत हैं। उनके पिता भगवान ढोली सेल्स टैक्स अफसर थे जबकि मां अनीता रानी भौमिक बीएसएनएल की रिटायर्ड कर्मचारी हैं। वे देश की पहली ट्रांसजेंडर महिला हैं जो एक राष्ट्रीय बैंक में 2015 से कार्यरत हैं। मोनिका से पहले पश्चिम बंगाल की ट्रांसजेंडर महिला रिया सरकार को पोलिंग ऑफिसर नियुक्त किया गया था। मोनिका जब तीन साल की थी तब पड़ोसियों को उनके ट्रांसजेंडर होने की जानकारी ह...

कॉलेज में नोटिस बोर्ड पर चिपके नौकरी के विज्ञापन ने जिंदगी को यू-टर्न दे दिया, महिलाओं के हक में टाटा के मुखिया तक जा पहुंचीं

Image
उत्तरी कर्नाटक के शिगांव में 19 अगस्त 1950 में जन्मीं सुधा का संघर्ष खुद को पढ़ाई में साबित करने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि शादी के बाद भी लंबे समय तक जारी रहा। इंफोसिस की चैयरपर्सन होने के साथ ही वे एक लेखिका और प्रसिद्ध समाज सेविका भी हैं। उनकी किताबों को मिली शोहरत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इन किताबों का 15 भाषाओं में अनुवाद हुआ है। सुधा का सपना है कि हर स्कूल में बच्चों के लिए लाइब्रेरी हो। अपने इस सपने को साकार करने के लिए अपने पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से उन्होंने देश के अलग-अलग स्कूलों में 70,000 लाइब्रेरी बनवाई हैं। वे 16,000 पब्लिक टॉयलेट और बाढ़ पीड़ितों के लिए 2,300 मकान बनवा चुकी हैं। महिला समानता की पक्षधर सुधा मूर्ति पूरे आत्मविश्वास के साथ महिलाओं को आगे बढ़ने के रास्ते दिखाती हैं। महिला समानता दिवस पर भास्कर से खास बातचीत को उन्होंने अपने शब्दों में कुछ इस तरह बयां किया है। इस बातचीत के मुख्य अंश जानिए उन्हीं की जुबानी : महिलाओं के प्रति किए जाने वाले भेदभाव का सामना सबसे पहले मैंने अपने कॉलेज के दिनों में किया। ये उन दिनों की बात है जब मैं बें...

वुमन इंटरप्रेन्योरशिप के लिए काम करने वाली भारत की पहली स्टेट लेड इनक्यूबेटर दीप्ति रावुला, ''वी हब'' के जरिए महिलाओं को दे रहीं रोजगार

Image
तेलंगाना की दीप्ति रावुला वुमन इंटरप्रेन्योरशिप हब की सीईओ हैं। तेलंगाना में अपनी सेवाएं देने से पहले दीप्ति 15 साल तक अमेरिका में रहीं। यहां उन्होंने 2002 में सेन डियेगो स्टेट यूनिवर्सिटी से हायर एजुकेशन पूरी की। फिर से भारत आने पर 2016 में वे तेलंगाना के इलेक्ट्रॉनिक प्रमोशन की जॉइंट डायरेक्टर बनीं। फिलहाल वे तेलंगाना और उससे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को इंटरप्रेन्योरिशप में नए अवसर प्रदान कर रही हैं। जो लॉकडाउन में उनके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हुआ है। वैसे भी कोरोना काल में अधिकांश लोग बेरोजगारी से परेशान हैं। ऐसे में वी हब महिलाओं के लिए विकास के नए रास्ते प्रदान कर रहा है। दीप्ति रावुला इस काम से कैसे जुड़ी और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए क्या प्रयास कर रही हैं, जानिए खुद उन्हीं की जुबानी : यहां के कल्चर को जाना तेलंगाना के इलेक्ट्रॉनिक प्रमोशन की जॉइंट डायरेक्टर बनने के दिनों याद करती हूं तो ये लगता है कि ये वही समय था जब मैंने पहली बार सरकारी नौकरी की और यहां के कल्चर को भी जाना। परिवार की जिम्मेदारी भी होती है इससे पहले मेरे परिवार में कोई गर्वमेंट ...

न्यूयाॅर्क में आइसक्रीम ब्रांड ''मलाई'' की सीईओ हैं पूजा भाविशी, इस डेजर्ट के 22 से ज्यादा इंडियन फ्लेवर्स को विदेशियों के बीच दिलाई खास पहचान

Image
अगर भारत के देसी स्वाद की बात की जाए तो रोटी पर देसी घी और गुड़ लगाकर खाना भारतवासियों को खूब भाता है। ये तो रही खाने में देसी स्वाद की बात लेकिन आइसक्रीम में देसी स्वाद का मजा लेना हो तो उसमें दालचीनी मिलाकर, गुड़ या गुलाब काइस्तेमाल करअलग-अलग स्वाद का मजा लिया जा सकता है। आइसक्रीम के अलग-अलग देसी स्वाद को न्यूयॉर्क में आम लोगों तक पहुंचा रहीं है पूजा भाविशी।पूजा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन किया है। उसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क के स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया। फिलहालवे मलाई डॉट को की सीईओ हैं। आइसक्रीम हाथ में लिए पूजा मलाई डॉट कोएक आइसक्रीम कंपनी है जो एरोमेटिक फ्लेवर, साउथ एशियन स्पाइसेस और दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों की सामग्री को आइसक्रीम बनाने के लिए इस्तेमाल करती है।पूजा का जन्म पेनिसिल्वेनिया में हुआ। वे कहती हैं जब मैं छोटी थी तो मेरी मां घर में बहुत अच्छी आइसक्रीम बनाती थीं। पूजा का ब्रांड मलाई मेरा परिवार गुजराती है। मुझे बाजरा वड़ा और चकली का स्वाद बहुत पसंद है। ये वो डिश हैं जो हमारे घर में खूब बनती थीं। मां चॉकलेट चिप कुकीज बनाने में भी एक्सपर्ट...