Posts

Showing posts with the label 2020 at 12:18PM

कभी लॉस एंजिल्स के कैदी पहनते थे बैगी पैंट, बाद में हिप हॉप डांसर्स की पहली पसंद बनी, अब डिजाइनर्स कर रहे कई एक्स्पेरिमेंट

Image
लोकप्रिय डांस शैली हिप हॉप सभी जगह खूब पसंद किया जाता है। इस दौरान कंफर्ट के लिए बैगी पैंट पहनकर डांस करना काफी सहूलियत भरा होता है। क्या आप जानते हैं कि इस खास बैगी पैंट की शुरुआत कहां हुई थी? दरअसल कभी संयुक्त राज्य अमेरिका के शहर लॉस एंजिलिस की कैदगार में कैदियों को इस तरह की बैगी पैंट्स पहनाई जाती थी। इसमें बेल्ट पहनने की अनुमति नहीं दी गई थी। फिर बैगी पैंट्स का यह फैशन बाहर तेजी से पॉपुलर होने लगा। तेजी से बढ़ती बैगी पैंट्स की लोकप्रियता के कारण नॉर्थ अमेरिका की सरकार ने एक कानून पास किया और इस तरह की पैंट्स के प्रचार-प्रसार पर रोक लगा दी, ताकि इस कमर के नीचे से पहनी जाने वाली विशेष पैंट की स्टाइल को कॉपी नहीं किया जा सके। एयरलाइंस, स्कूल-कॉलेज और सरकारी इमारतों में इस तरह की पैंट्स पहनने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। लंबे समय बाद साल 2007 में इस पर से प्रतिबंध हटाया। हालांकि, बैगी पैंट्स की ख्याति सभी ओर फैल गई। खासतौर पर हिप हॉप डांस करने वाले कलाकार इस तरह की पैंट्स पहनना ज्यादा पसंद करने लगे। आम लोगों की बनी पसंदीदा ये पैंट्स बॉलीवुड सितारों के बीच भी खूब पसंद की जाती है। जहां ...

लॉकडाउन के दौरान 80 साल की शेफ प्रू लिथ ने 30 नर्सों को खाना बनाकर खिलाया, वे इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा समय मानती हैं

Image
प्रूडेंस मार्गरेट लिथ ब्रिटिश-साउथ अफ्रीकन शेफ, कैटेरर, टेलिविजन प्रजेंटेटर, बिजनेस वुमन, पत्रकार और कुकरी राइटर हैं। उन्होंनेे लॉकडाउन के दौरान कोविड-19 से लड़ रहे लोगों की मदद करने वाली 30 नर्स के लिए खाना बनाकर उनकी मदद की। वे इसे अपनी जिंदगी का सबसे अच्छा समय मानती हैं जब उनके काम से खुश होकर लोगों ने उन्हें उनकी उम्र के अनुसार एक से बढ़कर एक उपहार दिए। आइसोलेशन मेंवक्त बिता रहीं फिलहाल लिथ अपने पति जॉन प्लेफेयर के साथ ऑक्सफोर्डशायर में आइसोलेशन का वक्त बिता रहींहैं। वे ये बात बहुत अच्छी तरह जानती हैं कि उम्र के अधिक होने की वजह से उन्हें कोरोना वायरस का खतरा अधिक है। फिर भी पूरे जोश के साथ वे अपने कामों में लगी रहती हैं। अच्छे से गुजरासमय लिथ कहती है मुझे यह तो नहीं कहना चाहिए कि मैंने लॉकडाउन को एंजॉय किया क्योंकि यही वो समय था जब सभी लोगों ने कई परेशानियों का सामना किया। लेकिन फिर भी सच तो यही है कि मैंने इस समय को बहुत अच्छे तरीके से बिताया। खाना बनाना यादगार अनुभव लोगों की सेवा में अपना समय बिता रहीं नर्सों के लिए खाना बनाना लिथ के लिए एक अच्छा अनुभव था। वे मानती हैं कि...