Posts

Showing posts with the label 2020 at 08:25PM

नवरात्रि के चौथे दिन मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए मालपुए का भोए लगाएं, छठे दिन माता का आशीर्वाद पाने के लिए शहद का चढ़ाएं प्रसाद

Image
नवरात्र के नौ दिनों में देवी दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। मां के हर स्वरूप के लिए इन ख़ास चीज़ों को प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं। 1. घी का प्रसाद नवरात्र के पहले दिन देवी शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इस दिन मां को गाय के घी का भोग लगाना चाहिए। माना जाता है कि इससे आरोग्य लाभ की प्राप्ति होती है। 2. शक्कर का भोग दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी को पूजा जाता है। मातारानी को शक्कर या मिश्री का भोग लगाया जाता है। 3. दूध अर्पित करें तीसरे दिन मां के तृतीय स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। माता को दूध के बने पकवानों का भोग पसंद है। प्रसाद में दूध या उससे बनी चीज़ें अर्पित करें। 4. मां के लिए मालपुआ चौथे दिन मां कूष्मांडा की आराधना की जाती है। मां को प्रसन्न करने के लिए उन्हें मालपुए का भोग लगाएं। 5. केले का भोग नवरात्र के पांचवें दिन स्कंदमाता की पूजा होती है। इस दिन को पंचमी भी कहा जाता है। मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाएं। 6. मीठा शहद नवरात्र के छठे दिन देवी कात्यायनी का पूजन होता है। माता का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन माता के लिए शहद का प्रसाद बनाएं। 7. मां के लिए ग...

महामारी के बीच सुशी रेस्टोरेंट की बिक्री बढ़ाने का खोजा अनोखा तरीका, डिलिवरी बॉय के रूप में बॉडी बिल्डर्स को भेजकर लोगों में बांटी खुशियां

Image
कोविड -19 महामारी के बीच अपने सुशी रेस्टोरेंट की बिक्री बढ़ाने के लिए इस रेस्टोरेंट के मालिक ने बॉडी बिल्डर्स को डिलीवरी बॉय के रूप में नियुक्त किया है। इसे उन्होंने 'डिलीवरी माचो सर्विस' का नाम दिया है। इस रेस्टोरेंट के शेफ मासानूरी सूगियूरा एक बॉडी बिल्डर हैं। कोरोना काल में कहीं काम न मिलने की वजह से उन्होंने अपने बॉडी बिल्डर दोस्त के साथ मिलकर इस रेस्टोरेंट की शुरुआत की है। जापान टाइम्स के अनुसार सूगियोरा इस साल फरवरी माह में बॉडी बिल्डिंग की वर्ल्ड चैंपियनशिप में की टॉप रैंकिंग पर थे। इस सुशी रेस्टोरेंट का नाम 'इमाजुशी' है। एक न्यूज वेबसाइट के अनुसार जब ये बॉडी बिल्डर होम डिलिवरी के लिए जाते हैं तो कस्टमर की डिमांड पर अपने शर्ट उतारकर अलग-अलग पोज भी देते हैं। कस्टमर चाहें तो सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए इनके साथ फोटो भी ले सकते हैं। सूगियूरा का कहना है कि ''कोरोना महामारी ने होटल इंडस्ट्री को बुरी तरह से प्रभावित किया है। अभी भी लोग बाहर का खाना खाने के बजाय घर में ही खाना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में मैंने पांच बॉडी बिल्डर्स का समुह बनाकर अपने काम...

''मददगार'' एक ऐसी लघुकथा जो रात के अंधेरे में रीता की आप बीती बयां करती है, वहीं ''वर्क फ्रॉम होम'' लॉकडाउन में ऑफिस की याद दिलाती है

Image
मददगार लघुकथा... गोविंद भारद्वाज गाड़ी ख़राब होने के कारण रीता को पैदल ही घर के लिए निकलना पड़ा। रात ज़्यादा होने की वजह से अंधेरा भी घना था। सूनी और लम्बी-सी सड़क पर कोई नहीं था, सिवाय डर के। तभी कुछ मनचले लड़कों की नज़र अकेली रीता पर पड़ गई। वे दौड़कर उसकी तरफ़ इस तरह आए जैसे भूखे भेड़ियों को काफ़ी दिनों बाद कुछ खाने को दिखाई दिया हो। वे रीता तक पहुंचकर कुछ कहते, उससे पहले एक नौजवान लगभग दौड़ता हुआ अचानक सामने आकर बोला, ‘आप डरें नहीं..मैं आपके साथ हूं।’ उसे देखकर लड़के हकबका गए। उधर एक अजनबी के मुंह से ये वाक्य सुनकर रीता को हैरानी तो हुई पर विश्वास नहीं हुआ। लेकिन क्या करती... कम से कम बात से तो भला लग रहा था। ख़ैर! मनचले लड़कों ने अपना रास्ता बदल लिया। कुछ दूर चलने के बाद रीता का घर आ गया था। उस नौजवान अजनबी से उसने कहा, ‘आपका बहुत-बहुत शुक्रिया।’ ‘शुक्रिया की इसमें कोई बात नहीं है। एक बहन की रक्षा करना हर भाई का फ़र्ज़ होता है। मैंने तो सिर्फ़ फ़र्ज़ निभाया है।’ ‘क्या आपने मुझे बहन कहा..! न जान... न पहचान...। एक अकेली लड़की को रात के अंधेरे में बहन कहने वाला आदमी तो हो ही नहीं सक...