सामान की खरीदारी में बच्चों की मदद लें, उनसे साफ-सफाई के छोटे-मोटे काम करवाएं ताकि वे घर साफ रखने की सोच अपना सकें
हर त्योहार और उत्सव से बच्चों को जोड़ना बहुत ज़रूरी है। इससे उन्हें दूर नहीं रखें क्योंकि यही वह समय होता है जब वे बहुत कुछ सीख सकते हैं। ये समय संभलकर तैयारियां करने का है। घर की जमावट, सजावट, ख़रीदारी आदि की योजनाएं बनानी हैं और बहुत ध्यान भी रखना है। वहीं बच्चे घर में ही स्कूल अटेंड कर रहे हैं। सो, इस साल उन्हें न सिर्फ महामारी जैसे ख़तरों का सामना करते हुए रहने बल्कि इसी दौरान उत्सव की तैयारी करना भी सिखाया जा सकता है। हर साल वे स्कूल जाने के कारण घर की सफ़ाई आदि में हाथ नहीं बंटा पाते थे, इस बार पर्व के आधार से लेकर पूरे विस्तार में वे शामिल हो सकते हैं। त्योहार की तैयारियों के साथ-साथ वे इनके मायने और कौशल सीख सकते हैं। ख़रीदारी में मदद लें कोविड के समय बच्चों को घर के बाहर ले जाना सुरक्षित नहीं है। ऐसे में सामान की सूची तैयार करते वक़्त उन्हें साथ रखें। ऑनलाइन ख़रीदारी कर रहे हैं, तो उन्हें सामान दिखाएं। कपड़े, कोई मशीन या अन्य ज़रूरी सामान ख़रीदते वक़्त किन बातों का ख़्याल रखना है और कैसे सही सामान चुनना है, इसकी जानकारी दे सकते हैं। ज़रूरत के सामान में क्या ज़रूरी है और क्यों कुछ ग़ैरज़रू...